×

उदयपुर मंदसौर 1 से 15 फ़रवरी तक मावली से संचालित होगी

अनुरक्षण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी

 

उदयपुर 31 जनवरी 2024। रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के मावली-उदयपुर रेलखण्ड के मध्य देबारी-खेमली स्टेशनों के मध्य अनुरक्षण कार्य हेतु नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी:- 

आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

  1. गाडी संख्या 05835, मंदसौर-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 1 फ़रवरी 2024 से 15 फ़रवरी 2024 तक मंदसौर से प्रस्थान करेगी वह मावली तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा मावली-उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
  2. गाडी संख्या 05836, उदयपुर सिटी-मंदसौर रेलसेवा दिनांक 1 फ़रवरी 2024 से 15 फ़रवरी 2024 तक उदयपुर सिटी के स्थान पर मावली से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी-मावली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
  3. गाडी संख्या 09612, बडी सादडी-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 5 फ़रवरी 24 व 6 फ़रवरी 2024 को बडी सादड़ी से प्रस्थान करेगी वह राणाप्रतापनगर तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा राणाप्रतापनगर- उदयपुर सिटी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 
  4. गाडी संख्या 09613, उदयपुर सिटी- बडी सादडी रेलसेवा दिनांक 5 फ़रवरी 24 व 6 फ़रवरी 2024 को उदयपुर सिटी के स्थान पर राणाप्रतापनगर से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा उदयपुर सिटी- राणाप्रतापनगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।