उदयपुर शालीमार एक्सप्रेस का मुंगावली स्टेशन पर जारी रहेगा ठहराव
11 जनवरी से 9 जुलाई तक पर ठहराव की अवधि को अगले आदेश तक बढ़ाई गई है
उदयपुर 11 जुलाई 2025। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने उदयपुर से कोलकाता तक संचालित होने वाली उदयपुर सिटी-शालीमार एक्सप्रेस का मध्यपद्रेश के मुंगावली स्टेशन पर ठहराव की अवधि अगले आदेश तक बढ़ा दी है।
इससे पूर्व यह अवधि 11 जनवरी 2025 से 9 जुलाई 2025 तक ही थी। अब रेलवे ने अगले आदेश तक यह अवधि बढ़ा दी है।
ट्रेन न. 20971 उदयपुर सिटी से सप्ताह के प्रत्येक शनिवार रात 1:05 बजे रवाना होकर अगले दिन रविवार सुबह 10:43 बजे मुंगावली पहुँचती है। यहाँ 2 मिनट के ठहराव के बाद 10:45 बजे रवाना होकर शालीमार स्टेशन सोमवार सुबह 10:05 बजे पहुँचती है।
इसी प्रकार ट्रेन न. 20972 कोलकाता के शालीमार स्टेशन से सप्ताह के प्रत्येक रविवार रात 7:55 (19:55) बजे रवाना होकर दूसरे दिन सोमवार शाम 6:10 (18:10) बजे मुंगावली पहुँचती है। यहाँ 2 मिनट के ठहराव के बाद 18:15 बजे रवाना होकर मंगलवार सुबह 5:40 बजे उदयपुर सिटी पहुँचती है।
आपको बता दे की ट्रेन न. 20971/20972 उदयपुर सिटी-शालीमार एक्सप्रेस मार्ग में राणा प्रताप नगर, मावली जंक्शन, चंदेरिया, बूंदी, सोगरिया (कोटा), बारां, गुना, अशोक नगर, मुंगावली, बीना मालखेड़ी, सागर, दमोह, कटनी मुरवाड़ा, शहडोल, अनूपपुर जंक्शन, पेंड्रा रोड, बिलासपुर जंक्शन, चंपा, रायगढ़, झारसुगड़ा जंक्शन, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर जंक्शन, खड़गपुर जंक्शन और संतरागाछी जंक्शन पर मार्ग में दोनों तरफ ठहराव करती है।