×

जाने उदयपुर शालीमार और उदयपुर पाटलिपुत्र सितंबर, अक्टूबर में कब कब रद्द रहेगी

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

 

उदयपुर 29 अगस्त 2023। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिलासपुर मण्डल पर शहडोल-रूपोंद रेलखण्ड के स्थित भादाबारा स्टेशन पर तीसरी लाइन निर्माण कार्य हेतु नॉन–इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
 
इस कार्य के कारण अजमेर मण्डल से संबंधित निम्न रेलेसवाएं रद्द रहेगी:- 

1. गाडी संख्या 20971, उदयपुर सिटी-शालीमार रेलसेवा दिनांक 2 सितंबर 2023 को रद्द रहेगी। 
2. गाडी संख्या 20972, शालीमार-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 3 सितंबर 2023 को रद्द रहेगी।

इसी प्रकार उत्तर रेलवे के लखनऊ रेल मंडल के वाराणसी स्टेशन यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है, इस कारण इस खंड पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

इस कार्य के कारण अजमेर मण्डल से संबंधित निम्न रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी :–

रद्द गाड़ियां 

1. गाड़ी संख्या 19669, उदयपुर-पाटलिपुत्र रेलसेवा जो दिनांक 20 सितंबर 2023, 27 सितंबर 2023, 4 अक्टूबर 2023 एवं 11 अक्टूबर 2023 को उदयपुर से प्रस्थान करेगी, वह रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 19670, पाटलिपुत्र-उदयपुर रेलसेवा जो दिनांक 22 सितंबर 2023, 29 सितंबर 2023, 6 अक्टूबर 2023 एवं 13 अक्टूबर 2023 को पाटलिपुत्र से प्रस्थान करेगी, वह रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द

1. गाड़ी संख्या 19407, अहमदाबाद–वाराणसी रेलसेवा जो दिनांक 14.सितंबर 2023, 21 सितंबर 2023, 28 सितंबर 2023, 5 अक्टूबर 2023 एवं 12 अक्टूबर 20233 को अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी, वह रेल सेवा सुल्तानपुर तक ही संचालित की जाएगी। अर्थात यह रेल सेवा सुलतानपुर–वाराणसी स्टेशनों के मध्य रद्द रहेगी।
2. गाड़ी संख्या 19408, वाराणसी–अहमदाबाद रेलसेवा, दिनांक 16 सितंबर 2023, 23 सितंबर 2023, 30 सितंबर 2023, 7 अक्टूबर 2023 एवं 14 अक्टूबर 2023 को सुल्तानपुर से अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेल सेवा वाराणसी–सुलतानपुर स्टेशनों के मध्य रद्द रहेगी।