संघ लोक सेवा आयोग सीएसई प्रीलिम 2018 – उत्तर कुंजी और अपेक्षित कट ऑफ मार्क्स

नियोस्टेंसिल एक प्रबंधित ऑनलाइन शिक्षा बाजार है जो भारत की सबसे प्रतिष्ठित नौकरियों के लिए एक व्यापक, वन-स्टॉप टेस्ट तैयारी मंच के रूप में है। नियोसेन्टिल ने खुद को 2017 के लिए सर्वोत्तम परिणाम देकर यूपीएससी परीक्षण तैयारी खंड में अग्रणी खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया है

 | 
संघ लोक सेवा आयोग सीएसई प्रीलिम 2018 – उत्तर कुंजी और अपेक्षित कट ऑफ मार्क्स संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने रविवार 3 जून को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 2018 का आयोजन किया था। यह परीक्षा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की भर्ती के लिए आयोजित किया गया था। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की गई थी जिसमें पेपर 1 (जीएस) 9:30 बजे और पेपर 2 (सीएसएटी) 2:30 बजे का था। “सिविल सेवा परीक्षा 2018 के लिए यूपीएससी द्वारा विज्ञापित रिक्तियों की संख्या (782) कट ऑफ के साथ घोषित की गई थी।“

कुल भर्ती संख्या:

सिविल सेवा परीक्षा 2018 के लिए यूपीएससी द्वारा विज्ञापित रिक्तियों की संख्या 782 है जो पिछले कई वर्षों की तुलना में कम है। इससे यह पता चलता है की कट ऑफ बढ़ सकता है। हालांकि, रिक्तियों की अंतिम संख्या कैडर नियंत्रण प्राधिकरणों से फर्म नंबर प्राप्त करने के बाद बदल सकती है। आदेश में कहा गया है की “अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़े वर्गों और शारीरिक रूप से अक्षम श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए सरकार द्वारा तय किए जाने वाली आरक्षण के तहत किया जाएगा।” प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न:  • प्रारंभिक परीक्षा में दो प्रकार के वस्तुनिष्ठ (जीएस और सीएसएटी) शामिल होते है और अधिकतम 400 अंक निर्धारित होते है।• सीएसएटी (पेपर -2) में योग्यता प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होता है। • प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध होते है।• प्रत्येक पेपर की अवधि दो घंटे की होती है। यहाँ पर नियोसेंसिल द्वारा जीएस परीक्षा की अनौपचारिक उत्तर कुंजी जरी की है जो की ऑनलाइन प्लेटफोर्म पर उपलब्ध है। (जीएस) पेपर 1 की उत्तर कुंजी में परीक्षा में पूछे गए सभी 100 प्रश्नों के उत्तर शामिल हैं जिनमें कुल 400 अंक हैं। उत्तर कुंजी विशेषज्ञ शिक्षकों के सहयोग से बनाई जाती है जिनके पास आईएएस परीक्षा के लिए शिक्षण के 15 सालों से ज्यादा पढ़ाने का अनुभव है। उत्तर कुंजी तक पहुंचने के लिए, अपेक्षित कट ऑफ और स्कोर के लिए उम्मीदवार लॉग इन कर सकते है https://neostencil.com/upsc-prelims-answer-key-cut-off/ यूपीएससी के बारे में: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत की केंद्रीय एजेंसी है जो सिविल सेवा परीक्षा, आईएफएस, एनडीए, सीडीएस, एससीआरए आदि जैसी विभिन्न परीक्षाएं आयोजित करती है। सिविल सेवा परीक्षा को आईएएस परीक्षा के रूप में जाना जाता है और इसमें लगभग 24 सेवाएं आईएफएस, आईपीएस , आईआरएस, और आईआरपीएस और अन्य शामिल है। नियोसेन्टिल के बारे में: नियोस्टेंसिल

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News