12वीं बोर्ड की परीक्षाएं कल से शुरु, 24 हज़ार 668 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

12वीं बोर्ड की परीक्षाएं कल से शुरु, 24 हज़ार 668 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

परीक्षाएं सुबह 9 से 11.45 बजे तक होगी

 
exam

उदयपुर में 203 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं शुरु होने वाली हैं। 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से शुरु होगी। 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च से 26 अप्रैल, 2022 के बीच चलेगी। वहीं 10वीं परीक्षाएं 31 मार्च से 26 अप्रैल, 2022 की बीच आयोजित होगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 से 11.45 बजे तक होगी। उदयपुर ज़िले 12वी कक्षा में लगभग 24 हज़ार से अधिक विद्यायर्थी शामिल होंगे। वहीं 10वीं बोर्ड में 34 हज़ार से अधिक विद्यायर्थी परीक्षा देंगे। 

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस साल 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से हो रही है। ज़िले में 203 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 12वीं बोर्ड की परीक्षा में विद्यायर्थियों की संख्या 24668 हैं। जिसमें 11956 छात्र एवं 12712 छात्राएं है। 12वीं बोर्ड का पहला पेपर मनोविज्ञान का होगा। 

सभी परीक्षाएं सुबह 9 से 11.45 बजे तक होगी। गौरतलब है कि पहले परीक्षाएं 3 मार्च से शुरु हो000000नी थी, जिसे कोविड 19 की स्थिति को देखते हुए स्थगित कर दिया गया था। 

12वीं कक्षा का टाइम टेबल 

24 मार्च गुरुवार : मनोविज्ञान
25 मार्च शुक्रवार : पर्यावरण विज्ञान
26 मार्च शनिवार: लोक प्रशासन
28 मार्च सोमवार : शारीरिक शिक्षा

29 मार्च : मंगलवार समस्त संगीत विषय
30 बुधवार : समाज शास्त्र
1 अप्रैल : शुक्रवार संस्कृत साहित्य/संस्कृत वाड्मय
4 अप्रैल : सोमवार 04 भूगोल/लेखाशास्त्र/भौतिक विज्ञान

6 अप्रैल : बुधवार अंग्रेजी अनिवार्य
8 अप्रैल : शुक्रवार को हिन्दी अनिवार्य
11 अप्रैल : सोमवार को इतिहास/व्यवसाय अध्ययन/कृषि रसायन विज्ञान/रसायान विज्ञान
12 अप्रैल : मंगलवार को अंग्रेजी साहित्य /टंकण लिपि (हिन्दी)

13 अप्रैल : बुधवार गणित
16 अप्रैल : शनिवार अर्थशास्त्र/शीघ्र लिपि-हिन्दी-अंग्रेजी/कृषि जीव विज्ञान/जीव विज्ञान
18 अप्रैल : सोमवार कम्प्यूटर विज्ञान, इनफोर्मेटिक्स प्रेक्टिसेस
19 अप्रैल : मंगलवार गृहविज्ञान

20 अप्रैल : बुधवार 20 दर्शनशास्त्र/सामान्य विज्ञान
21 अप्रैल : गुरूवार राजनीति विज्ञान/भूविज्ञान/कृषि विज्ञान
22 अप्रैल : शुक्रवार व्यावसायिक विषयों और वरिष्ठ उपाध्याय विषयों की परीक्षा
23 अप्रैल : शनिवार हिन्दी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य, गुजराती साहित्य, पंजाबी साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फारसी, प्राकृत भाषा/टंकण लिपि (अंग्रेजी)
26 अप्रैल : मंगलवार चित्रकला विषय

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal