मात्स्यकी इंजिनियर में करियर - संभावित मासिक वेतन 2-5 लाख


मात्स्यकी इंजिनियर में करियर - संभावित मासिक वेतन 2-5 लाख

मछली पकड़ने के बड़े यांत्रिक जहाज़  30 हॉर्स पावर से 1000 हॉर्स  पावर शक्ति वाले होते हैं। यह जहाज़ कुछ दिनों से लेकर एक साल तक समुद्र के खुले पानी में रहता है
 
मात्स्यकी इंजिनियर में करियर - संभावित मासिक वेतन 2-5 लाख
by: डॉ वीएसदुर्वे,सेवानिवृत प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष ,सरोवर विज्ञान एवं मातस्यकी विभाग,राज कृषि विश्वविद्यालय

भारत में 8000 किमीसे अधिक की विशाल तट रेखा और 2.3 मिलियन वर्ग किमीका समुद्री आर्थिक क्षेत्र है, जिसे एक्सक्लुसीव इकॉनॉमिक जोन (EEZ) कहते हैं।

यहाँ भारत अकेले ही मछली और खनिज संसाधनों जैसे खनिज तेलमैगनीज नोड्यूल्सप्राकृतिक गैसआयरन-ओर का दोहन एवं उत्पादन कर सकता है। इस आर्थिक क्षेत्र (EEZ) से प्रति वर्ष 3.93 मिलियन टन मछली उत्पादन की संभावना है। इस विशाल जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए हमें मछली पकड़ने वाले बढे जहाज़ों और कई जटिल उपकरण की आवश्यकता होती है

इनमें मछली पकड़ने की जालें  इलेक्ट्रानिक उपकरण जैसे इको साउंडर,  सोनारफ़िश फ़ाइन्डर इत्यादि सम्मिलित है।इसी तरह मछली के छोटेबड़े समुदायों  और उनके आवास की गहराईयों के बारे में जानकारी होना भी जरूरी होता है।मछली के जालों में खास कर ट्रॉलरपर्ससीनरलॉन्ग लाइनर आदि बहुत बड़े आकार के होते हैंऔर उन्हें चलाना जटिल तकनीकी का काम होता है। ऐसे आधुनिक जहाज़ों को चलाने के लिए सक्षम मातस्यकी इंजीनियर की आवश्यकता होती है। ऐसे मातस्यकी इंजीनियरों को उपर लिखे तकनीकी ज्ञान के साथ मछलियों की किस्मों , उनके भोजनआदतों और उनकी समुद्र के अन्दर प्रकाश की आवश्यकता, प्रजनन के मौसम और सम्बंधित समुद्र विज्ञान का ज्ञान होना भी आवश्यक है

मछली पकड़ने के बड़े यांत्रिक जहाज़  30 हॉर्स पावर से 1000 हॉर्स  पावर शक्ति वाले होते हैं। यह जहाज़ कुछ दिनों से लेकर एक साल तक समुद्र के खुले पानी में रहता है। टूना मछली पकड़ने के आधुनिक उपकरण और जालें आज कल बहुत बढे होते हैं। मछली को पकड़ने की लॉग लाइन  नामक  कांटा डोर की लम्बाई 150 किमी से भी अधिक होती है और कई बार यह उपकरण (gear) 1100 मीटर गहराई पर संचालित होता है

इसी तरह पर्स सीन नाम की जाल की लम्बाई और चौड़ाई अधिकतम 1440 गुणा 162 मीटर की होती है।ट्रॉल जाल का मुँह कम से कम 20-25 मीटर व्यास  का होता है। यह जाल जब इससे ज्यादा बड़ा होता है तब दो जहाज़ों द्वारा इसका संचालन किया जाता है।

मातस्यकी  की भाषा में इसे बुल ट्रॉलिंग कहा जाता है और वैज्ञानिक इसे समुद्र का बुल ड्योजर भी कहते है।।ऐसे जालों  को समुद्र में खोलना अथवा  छोड़ना यंत्रों के द्वारा होता है। यह जाल कई घंटे समुद्र में चलते रहते हैं।ये सभी क्रियायें जटिल'होती है।जाल को मछली के साथ जहाज़ पर यंत्रों की सहायता से ही लाया जाता हैं।कभी कभी समुद्र में ऊँची लहरों के कारण जहाज़  अत्यधिक  हिलते  डुलते रहते हैं।

ऐसी परिस्थितियों में जहाज को संभालने के लिये धेर्यवान  कुशलसाहसी  शांत स्वभाव के मात्स्यकी इंजीनियर की आवश्यकता होती है।जब पकड़ी हुई मछलियाँ जहाज पर लाई जाती हैतब उनका  वजन कई टन होता है।टूना नामक मछली को ठीक से पकड़ना और प्रोसेस करना कुशलता से ही करना होता है तथा कई बार यह बहुत जोखिमभरा  साबित हो सकता

जहाज पर मछलियों को उनके किस्म के आधार पर अलग-अलग करके प्रशीतक में रखा जाता हैयह काम प्रशीतन इंजीनियर (Freezing Engineer) का होता है।  इसके प्रशीतन वैज्ञानिक या इंजिनियर और मात्स्यकी इंजीनियर  जहाज पर कार्यरत सभी कर्मचारियों में सामंजस्य होना ज़रूरी है।

ऐसे मात्स्यकी इंजीनियर को जहाज के आकार पर आधारित 2 से 5 लाख रुपए का मासिक वेतन मिलता है।इसके अलावा कई तरह के भत्ते भी उपलब्ध होते हैं।राजस्थान सहित अन्य राज्यों में ऐसे साहसी  शांत स्वभाव के युवाओं की कमी नहीं है।परन्तु देश में उपलब्ध इस तरह के मत्स्य संबंधित पाठ्यक्रमों की राजस्थान एवं कुछ अन्य राज्यों में पर्याप्त जागरूकता नहीं है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal