विश्व जनसंख्या दिवस का आयोजन

सीमित परिवार समृद्ध परिवार- जिला कलेक्टर

 | 
world population day

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि जिले में विश्व जनसंख्या दिवस पर चिकित्सा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया गया। 

जिला कलेक्टर ताराचंद जी मीणा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि जनप्रतिनिधि लाल सिंह झाला, गिर्वा प्रधान श्रीमती सज्जन कटारा, न्यायाधीश कुलदीप शर्मा, संयुक्त निदेशक डॉ जेड ए काजी, उप निदेशक डॉ पंकज गौड़, सीएमएचओ -2 डॉ कान्ति लाल पलात, डिप्टी सीएमएचओ डॉ गजानन गुप्ता, आरसीएचओ डॉ अशोक आदित्य, मोहम्मद हुसैन बोहरा व जिला स्तर के अधिकारी, एएनएम व आशा सहयोगिनी उपस्थित थे।

जिला कलेक्टर श्रीमान ताराचंद जी मीणा ने परिवार कल्याण के लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने के निर्देश दिए, उसके लिए आवश्यकता होने पर दूसरे विभागों एवं उदयपुर में कार्यरत एनजीओ से सहायता लेने के लिए कहा है। 

परिवार कल्याण में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिले के चिकित्सा संस्थानों, ग्राम पंचायतों, चिकित्सकों, एएनएम व आशा सहयोगीनयो को सम्मानित किया। साथ ही निजी क्षेत्रों के चिकित्सा संस्थानों व एनजीओ को भी परिवार कल्याण में उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

न्यायाधीश कुलदीप शर्मा ने बढ़ती जनसंख्या के कारण घटते प्रकृति संसाधनों की चर्चा की और बाल -विवाह एवं बालश्रम जैसी कुरीतियों के बढ़ने के बारे में बताया।

संयुक्त निदेशक डॉ  जेड ए काजी ने बताया कि जिले को दिए गए परिवार कल्याण के लक्ष्यों को एएनएम व आशाओं द्वारा समय पर पूरा किया जाए जिससे उदयपुर जिला समय रहते अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके और राज्य स्तर पर सम्मानित हो पाए।

सीएमएचओ डॉ शंकर एच बामनिया ने बताया कि हमारा देश विश्व में जनसंख्या के हिसाब से प्रथम स्थान पर है। जनसंख्या नियंत्रण आवश्यक हो गया है।सीमित संसाधनों के कारण देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। हम यदि अपने जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित लक्ष्य को समय पर पूरा नहीं करेंगे तो हमारी आने वाली पीढ़ियां इसके दुष्परिणामों से प्रभावित होंगी।

अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिवार कल्याण डॉ रागिनी अग्रवाल ने बताया कि "आजादी के अमृत महोत्सव में हम लें यह संकल्प, परिवार नियोजन को बनाएंगे खुशियों का विकल्प"  थीम पर इस वर्ष परिवार कल्याण के कार्य किए जा रहे हैं ।स्वास्थ्य कर्मी नव दंपतियों से संपर्क कर अस्थाई साधनों का उपयोग के बारे में जानकारी दे रहे हैं। 2 बच्चों के उपरांत नसबंदी करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस वर्ष पुरुष नसबंदी के लिए भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

सीएमएचओ 2 डॉ कान्ति लाल पलात ने अपने उद्बोधन में जनसंख्या नियंत्रण क्यों आवश्यक है इस पर विस्तार से समझाया व कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का धन्यवाद प्रेरित किया। मंच संचालन डॉ सना वकार ने किया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News