जनजाति बालिकाओ को साक्षर कर रही संस्था

संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा बालिकाओं का सहयोग, प्रोप्साहन एवं उनके अधिकारो के संरक्षण हेतु वर्ष 2012 से प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर बालिकाओं को समर्पित दिन के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है। गायत्री सेवा संस्थान, उदयपुर द्वारा प्रतिवर्ष उदयपुर संभाग के जनजाति परिवारो के बीच ’’अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस’’ का न केवल आयोजन होता है बल्कि संस्थान ऐसे गांवो का चयन कर जहाँ बालिकाए शिक्षा से वंचित है अथवा ड्रापआउट है वहाँ वर्ष पर्यन्त निशुल्क बालिका शिक्षा केन्द्र ’’सखियों की बाडी’’ नाम से चलाए जाते है।

 | 

गायत्री सेवा संस्थान के निदेशक डाॅ शैलेन्द्र पण्ड्या ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान उदयपुर संभाग के उदयपुर, राजसमन्द एवं प्रतापगढ जिले के दूर-दराज वंचित कुल 301 स्थानो पर ’’सखियों की बाडी’’ का सफल संचालन आई.आई.एफ.एल. फाउण्डेशन एवं इम्पेक्ट के सहयोग से करीब 9000 से ज्यादा बालिकाओं के शिक्षा स्तर में सुधार एवं उन्हे मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है।

Download the UT App for more news and information

संस्थान प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को ऐसी बालिकाओं जिन्होने विशेष उपलब्धि इन केन्द्रो पर रहते हुए प्राप्त कि उन्हे सम्माानित कर समुदाय में बालिकाओं को पठाने एवं बाल विवाह न करवाने का संकल्प करवाती है।

डाॅ. पण्ड्या ने बताया कि इस उद्वेश्य से कल अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर उदयपुर जिले के सराड़ा पंचायत समिति के हंगीला फला, सोमावत फला, लसाडिया पंचायत समिति के ग्राम पंचायत भरेव के रावला फला, राजसमन्द जिले के रेलमगरा पंचायत समिति एवं प्रतापगढ जिले के पिपलखूंट पंचायत समिति के पण्डावा, सिंगोडिया फला में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 2200 से ज्यादा जनजाति परिवारो को संकल्प दिलवाई जाएगी साथ ही पंचायत की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं एवं उनके अभिभावको को सम्भानित किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News