आर्किटेक्चर काॅलेज के छात्रों ने समझा सिटी पेलेस का वास्तु-विज्ञान

नागपुर आर्किटेक्चर काॅलेज छात्र दल ने आज उदयपुर भ्रमण किया। इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान नागपुर आर्किटेक्चर काॅलेज के 60 से अधिक विद्यार्थियों ने सिटी पेलेस के वास्तु-विज्ञान को देखा व समझा।
 | 
सिटी पेलेस की विजिट के दौरान छात्रों को यहाँ की वाटर सप्लाई, पानी के टैंक, सिटी पेलेस के सबसे ऊँचे बाड़ी महल में पानी की आपूर्ति आदि के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया। छात्रों को यहाँ की इलेक्ट्रीक सप्लाई व प्राचीन रोशनी व्यवस्था पर भी समझाया गया। 

उदयपुर 14 दिसम्बर 2019। नागपुर आर्किटेक्चर काॅलेज छात्र दल ने आज उदयपुर भ्रमण किया। इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान नागपुर आर्किटेक्चर काॅलेज के 60 से अधिक विद्यार्थियों ने सिटी पेलेस के वास्तु-विज्ञान को देखा व समझा।

सिटी पेलेस की विजिट के दौरान छात्रों को यहाँ की वाटर सप्लाई, पानी के टैंक, सिटी पेलेस के सबसे ऊँचे बाड़ी महल में पानी की आपूर्ति आदि के बारे में विस्तार पूर्वक समझाया गया। छात्रों को यहाँ की इलेक्ट्रीक सप्लाई व प्राचीन रोशनी व्यवस्था पर भी समझाया गया। 

महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने विद्यार्थियों को सिटीे पेलेस की ऐतिहासिक जानकारी प्रदान की तथा विद्यार्थियों के सवालों का जवाब दिया। 

जनाना महल भ्रमण के दौरान वहाँ के वास्तु व निर्माण कला को भी समझाया गया तथा जनाना महल में महाराणा भूपाल सिंह जी द्वारा लगवाई गई लिफ्ट को भी दिखाया गया तथा लिफ्ट की पुरानी चलन प्रक्रिया को बताया गया। भ्रमण के दौरान छात्रों को संग्रहालय में हर प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी समझाया गया।

आर्किटेक्चर काॅलेज छात्रों ने यहाँ 400 वर्षों में हुए निर्माण तथा उसमें काम ली गई झालियों, स्तम्भ, गोखडे़, चूना पलस्तर, रंगाई, गुटाई आदि के शानदार कार्यों से खूब प्रभावित हुए।

वाटर सप्लाई पर राजु सिंह, इलेक्ट्रीक सप्लाई पर नरेश प्रजापति, चूना पलस्तर कार्य पर राहुल शक्ला व अन्य ने जानकारियां प्रदान की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News