विभिन्न जागरूकता संदेशों के साथ फूलों की प्रदर्शनी सम्पन्न

जिला प्रशासन की ओर से नगर विकास प्रन्यास के सहयोग से उदयपुर शहर की विश्व प्रसिद्ध फतहसागर पाल पर आयोजित 10 दिवसीय फूलों की प्रदर्शनी गुरुवार को सम्पन्न हुई। प्रदर्शनी का अंतिम दिन होने से आमजन में भारी उत्साह देखा गया। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति की सुरक्षा के संदेश के साथ प्रदर्शनी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पक्षियों के संरक्षण, पेड़-पौधों की देखभाल, स्वच्छता, लोक धरोहर एवं संस्कृति के संरक्षण सहित आदि प्रेरक संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।

 | 

विभिन्न जागरूकता संदेशों के साथ फूलों की प्रदर्शनी सम्पन्न

जिला प्रशासन की ओर से नगर विकास प्रन्यास के सहयोग से उदयपुर शहर की विश्व प्रसिद्ध फतहसागर पाल पर आयोजित 10 दिवसीय फूलों की प्रदर्शनी गुरुवार को सम्पन्न हुई। प्रदर्शनी का अंतिम दिन होने से आमजन में भारी उत्साह देखा गया। पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति की सुरक्षा के संदेश के साथ प्रदर्शनी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पक्षियों के संरक्षण, पेड़-पौधों की देखभाल, स्वच्छता, लोक धरोहर एवं संस्कृति के संरक्षण सहित आदि प्रेरक संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।

नगर विकास प्रन्यास सचिव उज्ज्वल राठौड़ ने बताया कि 10 दिवसीय इस आयोजन से लोगों में प्रकृति एवं पर्यावरण के प्रति खासा रूझान देखा गया। विभिन्न स्कूली बच्चों सहित बड़ी संख्या में शहरवासी, प्रदेशवासी एवं देशी-विदेशी पर्यटकों ने यहां आकर फूलों के महत्व के साथ प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के बारे में जानकारी प्राप्त की।

सेव बर्ड्स व स्वच्छ भारत का संदेश

विभिन्न जागरूकता संदेशों के साथ फूलों की प्रदर्शनी सम्पन्न

प्रदर्शनी के दौरान सोजतिया ज्वैलर्स की ओर से लगाई गई स्टाॅल्स में सुसज्ज्ति फ्लावर पाॅट्स में आकर्षक फूलों के साथ सेव बर्ड्स एवं स्वच्छ भारत का संदेश दिया गया। स्टाॅल्स में पक्षियों के समूह की सुंदर प्रतिकृति बनाकर उन्हे बचाने का आह्वान किया गया।

लोक संस्कृति एवं धरोहर संरक्षण के साथ स्वच्छ उदयपुर का संदेश

विभिन्न जागरूकता संदेशों के साथ फूलों की प्रदर्शनी सम्पन्न

वहीं वंडर सीमेंट की ओर से प्रदर्शित स्टाॅल्स में जहां आकर्षक मार्बल डिजाइन्स के बीच उगते फूलों ने एवं अन्य प्रतिकृतियों ने सभी को प्रभावित किया वहीं इसी स्टाॅल्स के एक छोर पर लोक संस्कृति एवं धरोहर संरक्षण के साथ स्वच्छ उदयपुर के संदेश ने भी आमजन को जागरूक करने का कार्य किया। इस प्रदर्शनी में लटकती हुई कठपुतलियों एवं लोक वाद्य यंत्र बजाते लोक कलाकारों की प्रतिकृतियों के बीच “हमारी संस्कृति-हमारी धरोहर भी“, “हमारा शहर-हमारी जिम्मेदारी भी“ और “स्वच्छ उदयपुर-सुंदर उदयपुर“ का जागरूकता संदेश दिया गया।

सदैव मुस्कराने का संदेश देते फूल

विभिन्न जागरूकता संदेशों के साथ फूलों की प्रदर्शनी सम्पन्न

फूलों का मानव जीवन से गहरा संबंध होता है। मानव जन्म से लेकर मृत्यु तक होने वाले विशेष आयोजनों में फूलों का बड़ा महत्व होता है। ये फूल सकारात्मकता एवं प्रसन्नता के प्रतीक होते है और मानव जीवन में सदैव मुस्कराते हुए आगे बढ़ने को प्रेरित करते है। फूलों की महक एवं सौंदर्य मानव को हमेशा अभिभूत करते है और सकारात्मक सोच के साथ प्रकृति से प्रेम करते हुए खुशहाल जीवन के लिए प्रेरित करते है।

हाथियों के बीच सिंहमुख कौतहूल का विषय

विभिन्न जागरूकता संदेशों के साथ फूलों की प्रदर्शनी सम्पन्न

प्रदर्शनी में दर्शन टेन्ट एण्ड टेकोरटर्स की ओर से सजाई गई स्टाॅल्स के बाहर विशालकाय हाथियों की बीच सिंहमुख की आकर्षक प्रतिकृति सभी के लिए कौतहूल का विषय रही। वहंी फूलों के बीच पक्षियों के कलरव की आवाज ने सभी को मंत्रमुक्ध कर दिया।

बने स्मार्ट बागवान

विभिन्न जागरूकता संदेशों के साथ फूलों की प्रदर्शनी सम्पन्न

प्रदर्शनी में वंडर सीमेंट की ओर से स्मार्ट बागवान बनने के संबंध में आवश्यक टिप्स दिये गये हैं। इनमें बताया है कि गमले में पानी के समुचित निकास हेतु पेंदे में बने हुए छेद पर पत्थर या ईंट का टुकड़ा रखे, गमला भरने हेतु मिट्टी को छानलेवे तथा उसमें कंकर, पत्थर व कचरा निकाल ले, गमला तैयार करने हेतु मिश्रण का आदर्श अनुपात 4 तगारी काली मिट्टी, 1 तगारी गोबर खाद, 1 तगारी रेत व 1 तगारी नीम की खाद होनी चाहिए। गमले को ऊपर से 3-4 इंच खाली रखते हुए इस मिश्रण को भरें। गमले में पौधे को बोने के लिए सावधानी पूर्वक चाकू से पौधे की थैली को इस तरह से काटे की जड़ों को नुकसान नहीं पहुंचें। पौधे को गमले में इस तरह से बोवे कि उसका आधा भाग मिट्टी वाले मिश्रण में बाहर रहें। पौधा लगने के बाद हाथ से पौधे के चारों तरफ की मिट्टी को दबाकर झारे से पानी देना चाहिए। सर्दियों में तीन चार दिन के अंतराल में तथा गर्मियों में प्रतिदिन पानी देना चाहिए।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इनका रहा विशेष सहयोग

यूआईटी सचिव श्री राठौड़ ने बताया कि प्रदर्शनी में वण्डर सीमेण्ट, पायरोटेक इलेक्ट्रोनिक्स लि., आर्कगेट, टेम्पसन इण्डिया लि., ई-कनेक्ट, मिराज ग्रुप, अरावली मिनरल्स एण्ड केमिकल इण्डस्ट्रीज, अरिहन्त टाईल्स एण्ड मार्बल्स प्रा. लि., वेस्टर्न ड्रग्स लि., सिक्योर मीटर्स, वाॅल्केम इण्डिया लि.,मारवेल वाटर पार्क, चौधरी ऑफसेट, इन्द्रलोक गार्डन, श्रीनाथ टेन्ट डेकोरेटर्स, द डेट डिजाईन, कंकूआर्ट, दर्शन प्लान्टर्स एण्ड क्राफ्टस्, डी.पी. ज्वैलर्स, सोजतिया ज्वैलर्स, महावीर इन्फोसिस, क्लस्टर साॅफ्टवेयर साॅल्यूशन्स, सुजान प्लान्टर, सन एक्वेरियम, गीतांजली यूनिवर्सिटी, पैसिफिक यूनिवर्सिटी, होटल लेक पैलेस, होटल लीला पैलेस, होटल रमाड़ा, होटल उदयविलास, होटल लक्ष्मी विलास, होटल एम्बियन्स, सन होटल एवं रिजोर्ट (आबूरोड़) एवं ऑकेज़न गार्डन सहित उदयपुर की गार्डन काॅर्नर नर्सरी, सौम्य इन्टर प्राईजेज, केशव नर्सरी, मीरा नर्सरी, सिद्वान्त इन्टर प्राईजेज, ग्रीन एण्ड ग्रोज एवं श्री रामनर्सरी के साथ औद्योगिक घरानों, होटलग्रुप एवं शिक्षण संस्थानों आदि का विशेष सहयोग रहा।

इन डिजाइन्स ने खुब लुभाया

विभिन्न जागरूकता संदेशों के साथ फूलों की प्रदर्शनी सम्पन्न

उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण केन्द्र वण्डरसीमेन्ट द्वारा सांस्कृतिक थीम पर आधारित विभिन्न प्रकार के आर्टिकल्स, इन्द्रलोक गार्डन द्वारा डोम में राष्ट्रीय पक्षी मोर (पीकाॅक) का प्रदर्शन, नीलकण्ठ फर्टिलीटी एण्ड वूमन केयर द्वारा पुष्प प्रदर्शनी के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढाओं का सन्देश नगर विकास प्रन्यास द्वारा भी तितली (बटरफ्लाई) के साथ फूलों की सजावट ने आमजन सहित पर्यटकों को खुब लुभाया।

इन फूलों का रहा विशेष क्रेज

विभिन्न जागरूकता संदेशों के साथ फूलों की प्रदर्शनी सम्पन्न

इस प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की पोनसेटिया, गुलदाउदी, ग्राफ्टेड केक्टस् (विदेशी), पिटूनिया, डायन्थस, पेन्जी, छोटे गुलाब, लिलियम, एन्थूरियम, सकूलेन्ट, सजावटी गौभी, इम्पेशियन, जरबेरा, हाईब्रिड गुड हल, बोनसाई प्लान्ट, कैक्टस की विभिन्न प्रजातियां, रूफ टाॅप आर्गेनिक सब्जियां आदि विभिन्न प्रकार के नई प्रजातियों के प्लान्ट्स का विशेष क्रेज रहा।

प्रदर्शनी के दौरान हिन्दुस्तान जिंक लि. व वंडर सीमेंट के माध्यम से सीएसआर के तहत निर्धारित लक्ष्य अनुरूप प्रतिदिन निःशुल्क पौधों का वितरण भी किया गया। आमजन द्वारा आवश्यकतानुसार अपनी पसंद के फलदार-फूलदार पौधों जमकर खरीददारी भी की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News