वन विभाग ने मनाया "विश्व बांस दिवस"

प्रदेश में सबसे बड़ा उत्पादक जिला उदयपुर

 | 
BAMBOO DAY
विदोहन एवं विपणन से वन विभाग को प्रति वर्ष 3 से 4 करोड़ की अनुमानित राजस्व आय

18 सितम्बर 2021 को विश्व बांस दिवस के उपलक्ष्य में अशोक कुमार महरिया, उप वन संरक्षक, विभागीय कार्य मण्डल, उदयपुर के मार्गदर्शन में स्थाई डिपो गोवर्धन विलास पर बांस की महत्ता एवं उपयोगिता के बारे में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विभागीय कार्य मण्डल उदयपुर के कर्मचारी गण एवं वन नाका गोवर्धन विलास के स्टाफ उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वन मण्डल स्टाफ द्वारा बांस का पौधारोपण किया गया। प्रदेश में सबसे बड़ा उत्पादक जिला उदयपुर है। इसके विदोहन एवं विपणन से वन विभाग को प्रति वर्ष 3 से 4 करोड़ की अनुमानित राजस्व आय होती है। सहायक वन संरक्षक विभागीय कार्य मंडल उदयपुर फिरोज़ हुसैन ने बताया कि बांस विदोहन से आदिवासी अंचल के लोगों एंव विशेष कर कथौडी समुदाय को रोजगार के अवस उपलब्ध होते है।

उदयपुर में डेंड्रोकैलेमस स्ट्रिक्टस प्रजाति का बांस पाया जाता है जो बहुत ही ठोस किस्म का होता है। जिले के कोटडा, देवला और ओगणा के वनखण्डों में बांस बहुतायत में पाया जाता है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News