गृहमंत्री ने किया ईको टूरिज्म साईट कानन कुटीर तथा लघु वन उपज प्रसस्ंकरण केन्द्र का लोकार्पण
वन मण्डल, उदयपुर (उत्तर) की रेंज देवला में स्थित घाटानाड़ी पौधशाला में बुधवार को गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया के मुख्य आतिथ्य में वन विभाग द्वारा कैम्पा योजना से निर्मित कानन कुटीर तथा जनजाति विकास विभाग की योजना से निर्मित लघु वन उपज प्रसंस्करण केन्द्र, घाटानाड़ी का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, जिला प्रमुख शान्तिलाल मेघवाल, गोगुन्दा विधायक प्रतापलाल गमेती, कोटड़ा एवं गोगुन्दा के प्रधान के सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, स्थानीय वन सुरक्षा एवं प्रंबध समितियों के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कटारिया ने वनवासियों की आय को बढ़ाने के क्षेत्र में वन विभाग की ओर से की गई ऐसी पहल की प्रशंसा करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में शिक्षा पर विशेष रूप से ध्यान देकर, विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध करा राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं से अपने गरीब आदिवासी भाईयों को लाभ दिलाने हेतु समय निकालें ताकि आपके क्षेत्र का संर्वागीण विकास हो सकेगा।
कार्यक्रम में, उप वन संरक्षक (उत्तर) ओम प्रकाश शर्मा नें अतिथियों का स्वागत करते हुए वनवासियों की आय को बढ़ाने हेतु क्षेत्र में मौजूद लघु वन उपज का बेहतर संग्रहण एवं उनके मूल्य संवर्धन के द्वारा अतिरिक्त आय जुटाने के संबंध में विभाग द्वारा किये गये प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए अवगत कराया कि क्षेत्र की स्थानीय वन सुरक्षा एवं प्रबंध समिति, थामलावेरी के द्वारा विगत वर्ष में 2500 किग्रा सीताफल का पल्प निकाला गया, 4000 किग्रा हर्बल गुलाल बनाई गई तथा अगरबत्ती निर्माण के कार्य से लगभग 12.50 लाख रूपयें के लघु वन उपज के मूल्य सवंर्धित उत्पाद तैयार कर बिक्री कर स्थानीय लोगो को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये।
कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए प्रधान कोटड़ा, जिला प्रमुख, उदयपुर एवं सांसद श्री मीणा ने राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की क्षेत्र में चल रही महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए इनका अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक इन्द्रपाल सिंह मथारू ने इस क्षेत्र को पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाएँ जुटाते हुए इको डेस्टिनेशन सेन्टर के रूप में विकसित करने की आवश्यकता बताई तथा इस स्थान की नैसर्गिक सुन्दरता को बनाए रखते हुए भविष्य में यहाँ एडवेन्चर गतिविधियाँ भी संचालित की जाऐगी। जिससे स्थानीय वनवासियों को रोजगार के अवसर सुलभ होगें। कार्यक्रम का संचालन कोटड़ा के सहायक वन संरक्षक फतह सिंह राठौड़ ने किया।