स्कूली बच्चों ने सीखा डांस
राउंड टेबल इंडिया और लेडीज सर्कल इंडिया ने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं संदेश को सार्थक करते हुए बड़गावं स्थित विद्यालय के 50 बच्चों को द फर्न रेजीडेन्सी में हिप्पोड्रोम कानिर्वल में नृत्य कला की बारीकियां सिखायी।
| Nov 4, 2019, 17:23 IST
कोरियोग्राफर के जरिये नृत्य सीखाया
उदयपुर। राउंड टेबल इंडिया और लेडीज सर्कल इंडिया ने बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं संदेश को सार्थक करते हुए बड़गावं स्थित विद्यालय के 50 बच्चों को द फर्न रेजीडेन्सी में हिप्पोड्रोम कानिर्वल में नृत्य कला की बारीकियां सिखायी।
राउण्ड टेबल इंडिया के अनंजय जैन व लेडिज सर्किल इण्डिया की नेहा कोठारी ने बताया कि यह सामाजिक कार्य था, जिसमें ऐसे बच्चों की छंटनी कर उन्हें सदा एकेडमी के कोरियोग्राफर के जरिये नृत्य सीखाया, जिनके भीतर नृत्य कला छिपी थी।
सदा एकेडमी के समूह के संस्थापक सुमित ने एक यादगार संगीत तैयार किया जिसमें बालिकाओं को शिक्षित करने का महत्व था। इस अवसर पर निवृत्ती कुमारी मेवाड़ और मोहलाक्षिका कुमारी मेवाड़ ने बच्चों की प्रस्तुति देखी तो अभिभूत हो गयी।
