स्मार्ट सिटी के तहत 17 रुट पर 35 सिटी बस चलने की कवायद

स्मार्ट सिटी के तहत शहर और आसपास के इलाको में 35 सिटी बसें चलाने की कवायद शुरू हो गई है। सिटी इनके लिए 17 रूट तय किए गए हैं और टेंडर का कार्य भी अंतिम चरण में है। वर्तमान में नगर निगम के दो ठेकेदारों के माध्यम से 12 सिटी बसें चल रही हैं।

 | 

स्मार्ट सिटी के तहत 17 रुट पर 35 सिटी बस चलने की कवायद

स्मार्ट सिटी के तहत शहर और आसपास के इलाको में 35 सिटी बसें चलाने की कवायद शुरू हो गई है। सिटी इनके लिए 17 रूट तय किए गए हैं और टेंडर का कार्य भी अंतिम चरण में है। वर्तमान में नगर निगम के दो ठेकेदारों के माध्यम से 12 सिटी बसें चल रही हैं।

उदयपुर स्मार्ट सिटी कंपनी बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग ने बताया कि 25 लो फ्लोर और 10 लो फ्लोर एयर कंडीशनर बसें चलाने के लिए 17 रूट तय किए गए हैं। प्लान के अनुसार ठेकेदार ही बसें खरीदकर सात साल तक चलाएगा। इसके बदले उसे प्रति किलोमीटर की दर से नगर निगम सालाना भुगतान करेगा।

Click here to Download the UT App

सीईओ सिहाग ने बताया कि आरंभिक तौर पर बस संचालन के लिए 60 करोड़ का नया एस्टीमेट बनाया है। 40 करोड़ स्मार्ट सिटी के तहत और 6 करोड़ अमृत योजना के तहत खर्च होंगे। शेष 14 करोड़ में से आधा- आधा खर्च नगर निगम और यूआईटी वहन करेंगे। निगम ने रूट के अनुसार तीन जोन तय किए हैं। बताया गया कि टेंडर प्रक्रिया बुधवार को शुरू होना प्रस्तावित है, जिसके बाद अगले साल जनवरी से ये बसें चलने की उम्मीद है।

सिटी बसों का किराया

5 किमी तक सामान्य लो फ्लोर बस का किराया 5 रुपये जबकि एसी बस का किराया 10 रूपये होगा, 5-10 किमी तक लो फ्लोर में 10 रुपये और एसी बस में 15 रुपये, 10- 15 किमी तक लो फ्लोर में 15 रूपये जबकि एसी बस में 20 रुपये वहीँ 15-20 किमी तक लो फ्लोर में 20 रूपये एवं एसी बस में 30 रूपये होगा।

पर्यटन रूट

गाेवर्धन सागर से पटेल सर्कल, दूध तलाई, गुलाबबाग, सिटी पैलेस, शौर्य दीर्घा टाउनहॉल, सज्जनगढ़, रानी रोड, शिल्पग्राम, सहेलियों की बाड़ी, लोककला मंडल, आयड़ हाेते हुए गोवर्धन सागर।

रियायत : गंभीर बीमार और अवार्ड प्राप्त शिक्षकों से कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। सीनियर सिटीजन को 25% और स्टूडेंट को किराए में 50% छूट का प्रावधान है।

इन रूटों पर होगा बसों का संचालन

  • तीतरड़ी से बड़गांव।
  • चेतक से कानपुर।
  • चित्रकूट नगर से गोवर्धन विलास।
  • बड़गांव से बलीचा।
  • रामपुरा चौराहा से डबोक।
  • देबारी से रामपुरा चौराहा।
  • अंबेरी से बलीचा।
  • बड़ी से बलीचा।
  • तीतरड़ी से लोयरा।
  • चित्रकूट नगर से बलीचा।
  • अंबेरी से बलीचा।
  • गाेवर्धन विलास क्षेत्र।
  • बड़ी से बलीचा दूसरा रूट।
  • बड़गांव से अंबामाता घाटी, तीतरड़ी।
  • टीबी हॉस्पिटल बड़ी से सेंट्रल स्कूल, प्रतापनगर।
  • टीबी हॉस्पिटल बड़ी से गीतांजली हॉस्पिटल, एकलिंगपुरा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News