अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया महिलाओं का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया महिलाओं का सम्मान

सामाजिक सरोकार में महिलाओं की भागीदारी
 
 
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर किया महिलाओं का सम्मान

"समिधा विमेंस पावर क्लब" ने महिला दिवस पर "श्रेष्ठ ग्रहणी सम्मान" समारोह आयोजित 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर उदयपुर स्थित कला आश्रम फाउण्डेशन एवं इसकी इकाई कला आश्रम काॅलेज ऑफ परफोर्मिंग आर्ट्स परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 07 मार्च रविवार को समय सायं 4 बजे किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कला आश्रम फाउण्डेशन के मुख्य प्रबन्धक ट्रस्टी डाॅ. दिनेश खत्री द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम को हर्बल-ंउचयटी उत्पादों की उभरती हुई कम्पनी टी-ंउचयटेन्ट्रम प्राइवेट लिमिटेड उदयपुर द्वारा प्रायोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि डाॅ. लीना दवे एवं श्रीमती अंजु गिरी के स्वागत सम्मान में माला व उपारना भेंट कर स्वागत किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्पूर्ण देश के अलग-ंअलग क्षेत्रों से 8 महिलाओं को सम्मानित कर अलग-ंउचयअलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उनकी प्रेरणादायी कहानियों को सुन सभा मण्डल भी अभिभूत था। इन प्रेरणादायी कहानियां के साथ ही प्रयासरत यंग उर्जा को भी कला आश्रम द्वारा यंग आईकोनिक अवार्ड से नवाजा गया। ये वे प्रतिभाएं है जो कल फिर से इन 8 कहानियों का हिस्सा होंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य 8 अलग-ंउचयअलग क्षेत्रों की चुनिन्दा महिला व्यक्तित्व को सभी से रूबरू करवा कर उनकी आत्म कथा को करीब से सुनकर उनसे प्रेरित होना था।

कार्यक्रम में पेराग्लाइडिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु कलकत्ता से डाॅ. अनुराधा राॅय, संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु लखनऊ से श्रीमती मंजू श्रीवास्तव, स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मुम्बई से डाॅ. रोनिका शाह, गृहस्थ के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मुम्बई से श्रीमती पूनम पूरी, शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु डाॅ. आशा अरोड़ा, सामुदायिक कार्यों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु श्रीमती प्यारी रावल (सरपंच-ंउचयभीम, राजसमन्द), शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु डाॅ. वन्दना चैधरी, मीडिया के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु श्रीमती विनिता गौड एवं व्यापार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु डाॅ. सोनल सिंघवी को सम्मानित किया गया।

उपरोक्त सभी चयनित महिलाओं को ‘‘वुमेन आॅफ सबस्टेन्स अवार्ड-ंउचय2021’’ से नवाजा गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं ने अपने-ंउचयअपने कार्यक्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों पर अपने विचार एवं अनुभवों को सा-हजया किया। कार्यक्रम में ही सुश्री प्रतिमा हरिगुनानी, सुश्री प्रियंका बजाज, सुश्री श्लोका अग्रवाल एवं अपनी उत्कृष्ट लेखन के लिए सुश्री हृदया खत्री को ‘‘यंग आईकोनिक अवार्ड-ंउचय2021’’ से सम्मानित किया गया। डाॅ. लीना दवे एवं डाॅ. अंजू गिरी को ‘‘गेस्ट ऑफ ऑर्नर’’-ंउचय2021 से सम्मानित किया गया।

उपरोक्त सभी सम्मानितगणों को स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति शिल्ड व प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये। डाॅ. सरोज शर्मा ने बताया कि भारतीय संस्कृति में प्राचीनकाल से ही भगवान शिव के अर्धनारेश्वर रूप में पुरूष एवं महिलाओं को एक समानता के रूप में प्रदर्शित किया गया है एवं वर्तमान समय में भी पुरु-नवजयाों एवं महिलाओं को एक समान माना जाता हैं।

जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं। भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। आज हर क्षेेत्र में महिलाएं आगे ब-सजय़ रही है एवं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की संस्कृति, संप्रभुता एवं सभ्यता को आगे ब-सजय़ा रही है। जिन क्षेत्रों को पुरूष एकाधिकार वाला क्षेत्र सम-हजया जाता था, उन क्षेत्रों में भी महिलाओं ने अपने सफलता पूर्वक कदम आगे ब-सजय़ा दिये है। आजकल की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे ब-सजय़ रही है।

राजनीति, शिक्षा, अंतरिक्ष एवं विज्ञान, प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, खेलकूद, वाणिज्य, व्यापार जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे ब-सजय़ रही हैं। किसी समय इन्हें इन क्षेत्रों में कमजोर सम-हजया जाता था, किंतु इन्होंने अपनी मेहनत और मेधा -रु39याक्ति के बल पर हर क्षेत्र में प्रवीणता अर्जित कर ली है। इनकी इन्हीं प्रतिभाओं का सम्मान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर करके कला आश्रम फाउण्डेशन गौरवान्वित अनुभव कर रहा है। कार्यक्रम में मंच का संचालन सुश्री प्रतिमा हरिगुनानी ने किया।

सामाजिक सरोकार में महिलाओं की भागीदारी
युवा मामलात एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर में स्थापित (एम्पेनल्ड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट) ’’नामित प्रशिक्षण संस्थान’’ द्वारा 7 दिवसीय ऑन लाइन अभिविन्यास प्रशिक्षण शिविर के आयोजन अन्तर्गत आज का शिविर महिला दिवस को समर्पित किया गया। निदेशक संस्थान डॉ. सुधीर जैन ने बताया कि आज 8 मार्च अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस हेतु आज के प्रशिक्षण शिविर के चारां वक्ता महिलायें रही, एवं आज के कार्यक्रम का सम्पूर्ण संचालन भी प्रो. प्रकाश पंवार एवं नीता भारतीया द्वारा किया गया।

हमारी प्रथम सत्र की प्रथम वक्ता डॉ. फरहत बानू सहआचार्य वनस्पति विज्ञान एवं सहायक निदेशक क्षेत्रीय कार्यालय उच्च शिक्षा ने महिलाओं सशक्तिकरण एवं सामाजिक स्तर पर महिलाओं के विकास एवं उत्थान पर सारगर्मित उदाहरणों सहित अपने विचार व्यक्त किए, एवं उन्होने कहा कि आज के समय में महिलाओं को आगे आने में कोई बाधा नहीं है, केवल उन्हे जागरूक रह कर कार्य करने की आश्यकता है।
श्रीमती डॉ. ईरा भटनागर ने मानवीय संवेदना एवं उनका आदर्श रूप, व्यक्तित्व निर्माण में कोई भी अपने वार्ता कौशल से अपने आप को स्थापित कर सकता है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि अपने विचारों और कार्य कौशल को प्रदर्शित करने में हिचकाहट को निकाल सदैव सकारात्मक सोच के साथ प्रस्तुति देवें। इसी क्रम में दोपहर पश्चात् सत्र की वक्ता प्रो. धृति सोलंकी द्वारा युवाओं के जीवन कौशल क्षैत्र का महत्व एवं उपयोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जीवन जीना एक कला है, और उस कला में हमारी अपनी सोच और क्रिया कलाप का महत्वपूर्ण हिस्सा रहता है। आज के संघर्षपूर्ण जीवन में सही जीवन कौशल से जीवन कैसे जिया जाये पर दृढता से अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया।

डॉ. प्रकाश पंवार ने महिला और जीवन के आधारभूत समीकरण को समझाते हुए आयोजन, क्रियान्वयन एवं मूल्यांकन विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए आयोजन के संबंधी क्रियान्वति का संचालन पूर्व नियोजित सूचीबद्ध आधार अनुसार करने से आयोजन की सफलता को सुनिश्चित किया जा सकता है। अंत में नीता भारतीया ने महिला दिवस को समर्पित ऑन लाइन अभिविन्यास प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

"समिधा विमेंस पावर क्लब" ने महिला दिवस पर "श्रेष्ठ ग्रहणी सम्मान" समारोह आयोजित किया

"समिधा विमेंस पावर क्लब" की अध्यक्ष नेहा मंत्री ने बताया कि चांदपोल स्थित समिधा परिसर में विश्व महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि रूप में जिला प्रमुख ममता कंवर, विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य पिंकी माण्डावत, पार्षद सोनिका जैन तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने करी । समारोह में महिलाओं की समाज परिवार एवं व्यवसाय क्षेत्रों में भागीदारी को ध्यान में रखकर "श्रेष्ठ ग्रहणी सम्मान" से सम्मानित किया गया ।

जिला प्रमुख ममता कंवर ने कहा कि इस प्रकार की कार्यक्रम आम ग्रहणी महिलाओं का मनोबल बढ़ाते हैं एवं महिलाओं को सभी क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित करते हैं । कार्यक्रम में नेहा मंत्री, महामंत्री रूपम नलवाया, कोषाध्यक्ष खुशबू मालवीय, उपाध्यक्ष नीलम जैन, शिखा सरूपरिया, मीना चौहान, वर्षा वोहरा, शीतल गुप्ता, मंत्री दुर्गेश चौबीसा, सुनीता मालवीय, प्रतीति व्यास, संतोष भटनागर , मुस्कान साहू, मिताली शर्मा एवं क्षेत्र की स्थानीय  महिलाएं थी ।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal