अधिवक्ता ने कोर्ट के बाहर कलेक्टर को रोका

कोर्ट परिसर और उसके बाहर की समस्या को लेकर रोका 

 | 
collector stoped by advocate

उदयपुर 11 अक्टूबर 2024। शहर के कोर्ट चौराहे के बाहर कल गुरूवार को बार एसोसिएशन के महासचिव चेतनपुरी गोस्वामी ने लंच करके लौट रहे जिला कलेक्टर की गाड़ी को अचानक रोक दिया। 

एक बारगी तो कोई माजरा समझ नहीं पाया लेकिन पांच मिनट तक चले इस घटनाक्रम के दौरान वरिष्ठ युवा अधिवक्ता चेतनपुरी गोस्वामी ने कोर्ट परिसर और उसके बाहर की बहुत बड़ी समस्या को लेकर जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल को रोका। 

दरअसल कुछ दिनों पूर्व अतिक्रमण की कार्रवाई के दौरान कोर्ट के बाहर बने शौचालय को हटा दिया था, वहीं कोर्ट परिसर के अंदर बने शौचालय की हालत भी काफी खराब है इससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ कोर्ट परिसर में आने वाले हर खासोंआम को तकलीफों का सामना करना पड़ता है। 

जिला कलेक्टर से निवेदन करते हुए चेतनपुरी गोस्वामी ने चेतावनी दी की अगर दो दिन के अंदर इस स्थाई समस्या का समाधान नहीं हुआ तो इस मार्ग से उन्हें जाने नहीं देंगे साथ ही आंदोलन भी करेंगे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News