शहरवासियों को आकर्षित कर रहा है गुलाब बाग़ का बर्ड पार्क


शहरवासियों को आकर्षित कर रहा है गुलाब बाग़ का बर्ड पार्क 

28 प्रजातियों के पक्षियों को रखा गया है बर्ड पार्क में 

 
Bird Prak

शुक्रवार से फिर से समय कर दिया जाएगा सुबह 9 से 5:30 बजे तक

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से शुभारंभ किए गए उदयपुर में स्थित प्रदेश का पहला बर्ड पार्क पर्यटकों के लिए अधिकृत रुप से वन विभाग ने खोल दिया हैं। सोमवार को यहां 181 पर्यटक पहुंचे थे वहीं मंगलवार को अवकाश था।  बुधवार को दूसरे दिन 365 पर्यटक पक्षियों को देेखने पहुंचे। अधिकांश अभी तक देसी पर्यटक ही यहां पक्षियों को देखने पहुंच रहे हैं। जिसमें आधे स्थानीय व आधे बाहरी शहरों के नज़र आए। बर्ड पार्क में गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए खास इंतज़ाम किए गए है। 

Bird Park

बर्ड पार्क देखन आए कृष्णा राठौड़ बताते है कि बहुत अच्छा लग रहा हैं। किताबों में ही अक्सर हम इन पक्षियों देखते है लेकिन अब उदयपुर में बर्ड पार्क खुलने से हम इन्हें लाइव में भी देख सकेंगे। वहीं इनकी जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। यहां रंग-बिरंगी चिड़ियां है जिन्हें देखकर बहुत अच्छा लग रहा हैं। 

दिनेश कुमार बताते है कि यहां कई पक्षियों को देखने को मिला। बच्चों को भी साथ दिखाने के लिए बर्ड पार्क ले कर आए हैं। जहां बच्चे पक्षियों को देख सकेंगे। यहां एक अपनी नकल करने वाला तोता है जो रिर्टन में जवाब भी देता हैं, इस बर्ड पार्क में यह बेहद खास हैं।   

शुक्रवार से फिर से समय कर दिया जाएगा सुबह 9 से 5:30 बजे तक  

Bird Park

सोमवार को शुरु हुए बर्ड पार्क में पक्षियों का ध्यान रखते हुए समय कम कर दिया गया है क्योंकि पक्षियों के भोजन में समस्या हो रही थी। पर्यटकों को देखते हुए पक्षी खाना खाने के लिए नीचे नहीं आए वहीं फिर शाम हो गई। इसी को देखते हुए वन विभाग ने समय 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दिया हैं। लेकिन अब शुक्रवार को फिर से समय सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक कर दिया जाएगा।   

bird park

28 प्रजातियों के पक्षियों को रखा गया है बर्ड पार्क में 

bird park

Bird park

पर्यटकों को एशियन, आस्ट्रेलियन, अफ्रिकन और अमरीकन परिंदों के दीदार हो सकेंगे। इसमें  कुल 28 प्रजातियों के पक्षियों को रखा गया है। इसमें मकाऊ, काकाटू, सन कोंनुअर, सेनेगल पैरेट, बैरा बैंड पैराकीट, रोक पेब्लर, किम्सन बिग, पिंक कुर्क, सेनेगल फायर फिंच, रेड चिकड़ कार्डन ब्लू, ब्लेक रम्पड वैक्स बिल, कैलिफोर्निया क्वेल, नार्थन बॉब व्हाईट, चाइनीज क्वेल, ग्रीन मुनिया आदि की अटखेलियाँ पर्यटक करीब से देख सकेंगे। इसी प्रकार रोज रिंग पैराकीट, एलम्जैडिया पेरेट, प्लम हैडेड पैराकीट, मोर, बज्रीघर, लव बर्ड, कोकाटेल, रोज़ी पेलिकन, कॉम्ब डक, ग्रैलेग गूज, अमेरिकन पकिन, सिल्वर फिजेंट व एमू शामिल हैं।

उप वन संरक्षक डॉ. अजीत ऊंचोई ने बताया कि पर्यटकों के लिए अभी फिलहाल समय सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक है। लेकिन शुक्रवार से फिर से समय में बदलाव किया जाएगा और पर्यटकों के लिए समय सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे तक कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पर्यटक बर्ड पास के पास स्थित टिकट खिडकी से टिकट प्राप्त कर प्रवेश कर सकते हैं। करीब 65 हेक्टेयर क्षेत्र वाले गुलाब बाग़ में 5.11 हेक्टेयर क्षेत्र में बने बर्ड पार्क में से 3.85 हेक्टेयर में  निर्माण के लिए करीब 11.50 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। गर्मी को देखते हुए यहां पक्षियों के लिए पानी के फव्वारों खास इंतज़ाम किए गए हैं। दो बार दिन में 10 बजे से पहले और 3 बजे  चलाए जाते हैं ताकि इससे पक्षियों को राहत मिले।

 

बर्ड पार्क में जाने के लिए इतना देना होगा टिकट 

bird park

1. सामान्य दर्शक - 25 रुपए

2. विदेशी पर्यटक- 152 रुपए 

3. विद्यार्थी- 17 रुपए

4. कैमरा शुल्क / सामान्य -75 रुपए

 विडियो कैमरा- 150 रुपए

6. डॉक्यूमेन्ट्री फिल्म- 1000रुपए

फीचर फिल्म-5000 रुपए  

 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal