डांस क्लबो पर रोक लगाने की मांग

हिन्दू जागरण मंच और भाजपा ने दिया ज्ञापन

 | 
dance club

उदयपुर 17 मई 2024।  शहर में चल रहे डांस क्लब के नाम पर बहन बेटियों को असुरक्षित एवं असामाजिक, अनैतिक व अविधिक कार्यों पर पाबंदी लगाने और कानूनी करने की मांग को लेकर आज भारतीय जनता युवा मोर्चा देहात और हिंदू जागरण मंच के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष सनी पोखरना के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया। 

ज्ञापन में बताया गया कि उदयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गत कुछ महीनो से डांस क्लब खुले हैं जिनमें शहर समाज की महिलाओं लड़कियों को डांस के लिए बुलाया जाता है पूरी पूरी रात भर युवा पीढ़ी को शराब गांजा भांग स्मेक एमडी के नशे कराए जाते हैं। 

क्लबो में शहर की लड़कियों महिलाओं को निःशुल्क शराब का झांसा देकर फसाया जाता है इसलिए उदयपुर में खुले इन डांस क्लबो पर रोक लगाई जाए और ऐसे होने वाले आयोजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। 

उन्होंने बताया कि समाज को पाश्चात्य संस्कृति की तरफ धकेला जा रहा है। उदयपुर शहर के शांत वातावरण को नशे में धकेल कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 

इस दौरान हिंदू जागरण मंच के रविकांत त्रिपाठी, किशन सोनी, सतीश शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के देहात जिला अध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया, भाजपा जनता युवा मोर्चा के पूर्व शहर जिला अध्यक्ष सनी पोखरना सहित कई लोग मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News