राजस्थान के वन क्षेत्रो के बाहर पौधारोपण पर फोकस, संस्थाओ को 9 रूपए में देंगे 6 माह का 1 पौधा


राजस्थान के वन क्षेत्रो के बाहर पौधारोपण पर फोकस, संस्थाओ को 9 रूपए में देंगे 6 माह का 1 पौधा

जिले की 45 नर्सरीयों में 23 लाख पौधे तैयार

 
j

राज्य वन नीति 2023 के तहत वन विभाग इस मोनसून में वनभूमि से बाहर पौधारोपण करने पर फोकस रखेगा। जिले में 23 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में भी हरियाली व्याप्त हो सकेगी। उपवन संरक्षक सुगना राम जात ने बताया की राज्यसर्कार की फ्लैगशिप स्कीम के तहत वन क्षेत्र के बाहार पौधारोपण । इसमें से 5 लाख पौधे गोचर, ओरण, सिवायचक भूमि, 3.50 लाख पौधे शहरी क्षेत्रों में और 14.5 लाख पौधे आम लोगों को अपने घरो, खेतों में लगाने के लिए उपलब्ध कराए जाएँगे ।

कुल 45 नर्सरीयों में 23 लाख पौधे तैयार है।

वन मंडल उदयपुर, और वन्यजीव उदयपुर की कुल 45 नर्सरीयों में 23 लाख पौधे तैयार है। जिसमे निर्धारित दरो पर सागवान, अर्जुन, अशोक, आम, अनार, कचनार, गुलमोहर, जलकरंज, जामुन, नीम, पपीता,पारस पीपल, अमलताश, अमरुद, इमली, खिरनी, बिल्वपत्र, केशिया श्यामा, मीठा नीम, अरडू,बादाम, निम्बू,आदि पौधे मिलेंगे।

14.5 लाख पौधेव्यक्तिगत लाभार्थियों को

राजकीय विभागों,राजकीय कंपनियों,स्वंयसेवी,संस्थानों,चेरीटेबल संस्थानों,निजी संस्थानों आदि को 6 माह का एक पौधा 9 रूपए और 12 माह का एक पौधा 15 रूपए में दिया जाएगा। यदि किसी व्यक्तिगत लाभार्थी द्वारा 20 पौधे की मांग की गई है तो प्रथम 10 पौधे 2 रूपए की दर से और शेष 10 पौधे 5 रूपए की दर से मिलेंगे। वह अधिकतम 200 पौधे खरीद सकेगा। 

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पंचायतो को दिए 5 लाख पौधे

जिले में बडगाव, भिंडर, गिरवा, गोगुंदा, जयसमंद, झाड़ोल, झल्लारा, खेरवाड़ा, कोटडा, कुराबड, लसाड़िया, मावली, नयगाव, फलासिया, ऋषभदेव, सलुम्बर, सराडा, सायरा, सेमारी, वल्लभनगर के लिए 5 लाख पौधे दिए गये है।

शहरी क्षेत्रो में पौधारोपण के लिए निकायोंको 3.50 लाख पौधे दिए-

निकाय पौधो की संख्या
यूआईटी

   2 लाख 

नगर निगम 

1.23 लाख 

नगर पालिका, फतहनगर

  60 हज़ार 

नगर पालिका, सलुम्बर           40 हज़ार
नगर पालिका, ऋषभदेव  

 40 हज़ार

नगर पालिका, सेमारी,  40 हज़ार 
नगर पालिका, भिंडर,    50 हज़ार
नगर पालिका, कानोड़,

40 हज़ार

 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal