दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं में शामिल Nirmala Sitharaman


दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं में शामिल Nirmala Sitharaman

लिस्ट में भारत की इन 3 महिलाओं का नाम है शामिल

 
forbes powerful omen list

7, दिसंबर । फोर्ब्स की World's Most Powerful Women List में देश की फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण को शामिल किया है। इस लिस्ट में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 32वें स्थान पर हैं, उन्होंने लगातार पाँचवी बार इस लिस्ट में जगह बनाई है। इससे पहले 2022 में उन्होंने 36वां स्थान प्राप्त किया था। 2021 में वह 37वें स्थान पर थीं। वह 2020 में वह 41वें और 2019 में 34वें स्थान पर थीं। 

फोर्ब्स की 100 सबसे पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में तीन अन्य भारत वंशी महिलाओं ने भी जगह बनाई है। इनमें एचसीएल कॉरपोरेशन की सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा 60वें स्थान पर, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की अध्यक्ष सोमा मंडल 70वें स्थान पर और बायोकॉन की संस्थापक किरण मजूमदार-शॉ 76वें स्थान पर हैं। इसके साथ ही लिस्ट में अमरीकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और गायिका टेलर स्विफ्ट शामिल हैं। तीन अन्य भारतीय महिलाओं का नाम भी लिस्ट में है।

सौ सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सालाना लिस्ट में यूरोपीय आयोग की प्रमुख उर्सुला वॉन डेर लेयेन शीर्ष पर हैं। यूरोपीय सेंट्रल बैंक की प्रमुख क्रिस्टीन लेगार्ड को दूसरा और अमरीकी उपराष्ट्रपति कमल हैरिस को तीसरा स्थान मिला।

सेल्फ-मेड अमीर महिलाओं में से एक 

फोर्ब्स के मुताबिक मजूमदार-शॉ भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड महिलाओं में से एक हैं। उन्होंने बायोफार्मास्युटिकल फर्म बायोकॉन की स्थापना की। इसकी मलेशिया में इंसुलिन फैक्ट्री है।

लिस्ट में कौन किस पायदान पर

1  उर्सुला वॉन डेर लेयेन (प्रमुख, यूरोपीय आयोग)
2   क्रिस्टीन लेगार्ड (प्रमुख, यूरोपीय सेंट्रल बैंक)
3   कमला हैरिस (उपराष्ट्रपति, अमरीका)
4   जियोर्जिया मेलोनी (प्रधानमंत्री, इटली)
5   टेलर स्विफ्ट (गायिका, अमरीका)
6   केरेन लिंच (सीईओ, सीवीएस, अमरीका)
32   निर्मला सीतारमण (वित्त मंत्री, भारत)
60  रोशनी नादर मल्होत्रा (सीईओ, एचसीएल)
70  सोमा मंडल (अध्यक्ष, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया)
76 किरण मजूमदार-शॉ (संस्थापक, बायोकॉन)

सीतारमण मई 2019 में भारत की वित्त मंत्री बनीं। वह कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय की भी प्रमुख है। राजनीति में आने से पहले उन्होंने ब्रिटेन के एग्रीकल्चरल इंजीनियर्स एसोसिएशन और बीबीसी वर्ल्ड सर्विस के लिए काम किया। वह राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य रह चुकी है।

रोशनी और सोमा मंडल की उपलब्धियां...

फोर्ब्स ने कहा कि एचसीएल टेक्नोलॉजीज की अध्यक्ष के रूप में रोशनी नादर मल्होत्रा एचसीएल के रणनीतिक फैसलों के लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने जुलाई, 2020 में सीईओ पद संभाला। फोर्ब्स के मुताबिक सोमा मंडल सरकारी स्वामित्व वाली स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष है। उन्होंने 2021 में पद संभाला। उनकी लीडरशिप के पहले साल में फर्म का मुनाफा तीन गुना बढ़ गया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal