अब चिरजिंवी योजना में ब्लैक फंगस का इलाज भी शामिल

अब चिरजिंवी योजना में ब्लैक फंगस का इलाज भी शामिल 

तीसरी लहर से हो बचाव की तैयारी

 
अब चिरजिंवी योजना में ब्लैक फंगस का इलाज भी शामिल

चिरंजीवी बीमा योजना से ब्लैक फंगस का भी इलाज किया जा सकेगा

कोरोना काल में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान वासियों को राहत की खबर दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ऐलान किया है कि चिरंजीवी बीमा योजना से ब्लैक फंगस का भी इलाज किया जा सकेगा। कुछ दिनों में इस बीमारी को चिरजिंवी योजना में शामिल किया जाएगा। गहलोत ने यह बात भारतीय जैन संगठन के 37 जगहों पर 700 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स के वर्चुअल लोकार्पण के दौरान कही।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अब ब्लैक फंगस नया रोग आ गया है। ब्लैक फंगस के इलाज में काम आने वाली दवाएं देखते ही देखते बाजार से गायब हो गई। आपदा के वक्त भी लोग कमाने का अवसर नहीं छोड़ रहे, इस वक्त भी कमाने की सोच रहे हैं। हमने सब दवाओं की रेट फिक्स कर दिए हैं।

गहलोत ने कहा, सरकार ने 50 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने का ऑर्डर दिया है। हमने UK, US, चाइना, साउथ कोरिया सहित हर देश में ऑर्डर दे रखा है। जहां से जितने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिल जाएं हम खरीद रहे हैं। इन्हें हर PHC, CHC स्तर तक पहुंचाया जाएगा।
                                                                                                                                                                                     
तीसरी लहर से हो बचाव की तैयारी
                                                                                                                                                                                     
गहलोत ने कहा, कोरोना की तीसरी लहर से बचाव की भी अभी से तैयारी शुरू कर दी है। तीसरी वेव बच्चों पर असर डालेगी। पहली वेव में कोरोना पहले शहरों तक सीमित था, गांव वाले पहरा देते थे, बाहर से आने वालों का इस तरह ध्यान रखते थे। इस बार कोरोना गांवों में आतंक मचा रहा है। 

आदिवासी क्षेत्र के लोग अभी भी समझ नहीं पा रहे हैं। इस बार गांवों में कोरोना के हालात चिंताजनक हैं, गांव से व्यक्ति तीन चार दिन बाद अस्पताल आता है उसे सीधे वेंटिलेटर ICU में भेजना पड़ रहा है। डॉक्टर इसका रूप नहीं समझ पा रहे। आदिवासी इलाके के एक विधायक और पूर्व विधायक कोरोना के कारण अस्पताल में हैं, हमने उनके बेहतर इलाज के लिए मेडिकल बोर्ड बनाया है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal