geetanjali-udaipurtimes

508 रेलवे स्टेशनों का पीएम ने वर्चुअल शिलान्यास किया

मावली जंक्शन स्टेशन पर 20.99 करोड़ और राणा प्रताप नगर स्टेशन पर 20.86 करोड़ रुपय के विकास कार्य
 | 

अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों का पीएम ने वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए इनके पुनर्विकास के कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें से राजस्थान राज्य में 55 स्टेशनों का विकास किया जाएगा, जो इस क्षेत्र में पर्याप्त निवेश का संकेत हैं।

पुनर्विकास के ये कार्यक्रम अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किए जाएंगे, मावली जंक्शन स्टेशन पर 20.99 करोड़ और राणा प्रताप नगर स्टेशन पर 20.86 करोड़ रुपय के विकास कार्य इन स्टेशनों पर किये जाएंगे. 

जानकारी के अनुसार-

  1. जयपुर रेलवे डिवीजन के भीतर कुल 12 स्टेशन पुनर्विकास के अधीन होंगे। पुनर्विकास के लिए निर्धारित स्टेशनों में जयपुर जंक्शन, गांधीनगर, फुलेरा, रिवाड़ी, बांदीकुई, अलवर, नरेना, सीकर, नारनौल, रींगस, झुंझुनू और असलपुर जोबनेर शामिल हैं।
  2. बीकानेर मंडल के भीतर कुल 10 स्टेशनों का विकास किया जाना तय है। हिसार, श्रीगंगानगर, सूरतगढ़, चूरू, हनुमानगढ़, लालगढ़, सादुलपुर, रतनगढ़, सिरसा और भिवानी स्टेशनों का  विकास किया जाएगा।
  3. अजमेर मंडल के 10 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। सोजत रोड, मावली, राणा प्रताप नगर, पिंडवाड़ा, डूंगरपुर, फालना, मारवाड़ जंक्शन, कपासन, भीलवाड़ा और बिजयनगर।
  4. जोधपुर मंडल के 15 स्टेशनों का विकास। जोधपुर, जैसलमेर, सुजानगढ़, बालोतरा, गोटन, डीडवाना, रामदेवरा, डेगाना, नागौर, फलोदी, रेन, मेड़ता रोड, बाड़मेर नोखा और देशनोक स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा ।

27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 508 अमृत स्टेशन

  • यूटी ऑफ़ - जे एवं के - 3
  • हिमाचल -1 
  • उत्तराखंड - 3
  • नागालैंड - 1
  • गुजरात- 21
  • राजस्थान- 55
  • असम - 32
  • त्रिपुरा - 3
  • उत्तर प्रदेश - 55
  • बिहार- 49
  • चंडीगढ़ - 1 
  • हरियाणा- 15 
  • दिल्ली - 3
  • मध्य प्रदेश - 34
  • महाराष्ट्र- 44
  • कर्नाटक - 13
  • तेलंगाना-21
  • तमिलनाडु-18
  • केरल-5
  • मेघालय-1       
  • आंध्र प्रदेश-18
  • छत्तीसगढ़-7
  • झारखण्ड-20
  • यूटी ऑफ़ पुडुचेरी-1
  • उड़ीसा-25
  • पश्चिम बंगाल-37

        










 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal