अब राजस्थान में 20 मिनट में बनेगा लर्निंग लाइसेंस

राजस्थान में ऑनलाइन लर्नर प्रणाली शुरु
 | 
driving license

20 में से 12 प्रश्न का सही जवाब दे पाते हैं तो लर्निंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकेंगे

आवेदक 7 दिन में टेस्ट नहीं दे पाता है तो उसे फिर से लर्नर लाइसेंस फीस जमा करानी होगी

राजस्थान के नागरिकों के लिए परिवहन विभाग द्वारा ऑनलाइन लर्नर लाइसेंस प्रणाली शुरू कर दी गई है। अब आप घंटो लाइन में लगकर इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। अब कुछ घंटों में नहीं बल्कि मिनटों में आप का लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनकर तैयार हो जाएगा। अब आप कहीं से भी एक घर बैठे 20 मिनट में ही ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस बनवा पाएंगे। हालांकि लर्नर लाइसेंस को परमानेंट बनवाने के लिए फिजिकल ड्राइविंग टेस्ट देना अनिवार्य होगा।

लर्निंग लाइसेंस बनाने से पहले भी एक वीडियो के जरिए यह बताया जाएगा कि गाड़ी चलाते समय कौनसे नियमों का पालन करना है। इसके बाद एक ऑनलाइन टेस्ट होगा। यदि इसमें 20 में से 12 प्रश्न का सही जवाब दे पाते हैं तो लर्निंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकेंगे।

यह प्रक्रिया होगी ऑनलाइन लर्नर लाइसेंस की

  • राजस्थान का कोई भी नागरिक https://parivahan.gov.in/parivahan/  पर जाकर ऑनलाइन लर्नर लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकता है। जिसमें ऑनलाइन सर्विसेज-ड्राइविंग लाइसेंस रिलेटेड सर्विसेज-अप्लाई फॉर लर्नर लाइसेंस-कंटिन्यू-एप्लिकेंट डज नॉट होल्ड ड्राइविंग/ लर्नर लाइसेंस के बाद सब्मिट करना होगा। इसके बाद आधार नंबर सबमिट करना होगा।
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर वन टाइम पासवर्ड आयेगा। जिससे आधारकार्ड में दर्ज नाम, जन्मतिथि, घर का पता और अन्य जानकारीअपने आप ही आवेदन में भर जायेगी।
  • लर्नर लाइसेंस की फीस जमा कराने की विकल्प मिलेगा। फीस जमा होने के बाद 12 मिनट का एक वीडियो देखना होगा। इसमें यातायात नियमों की पालना संबंधित जानकारी होगी।
  • वीडियो पूरा पूरा होने के बाद मोबाइल पर मैसेज के जरिए आवेदन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा। उससे ही ऑनलाइन टेस्ट दिया जा सकेगा।
  • इस टेस्ट में 20 प्रश्न होंगे, जिनमें से 12 सही करने पर ही पास होंगे। ये 20 प्रश्न हर आवेदकों के पास अलग-अलग आयेंगे। इसके बाद आवेदक OTP के जरिए लर्नर लाइसेंस डाउनलोड कर सकते हैं।
  • ऑनलाइन लर्निंग प्रक्रिया में अगर किसी आवेदक को आधार कार्ड में लिखें एड्रेस के अनुरूप आवेदन नहीं करता है तो उसे जन्मतिथि, घर का पता जैसे दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। इसके साथ ही उसे दस्तावेजों के सत्यापन के लिए मूल दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। जिसके बाद आवेदक ऑनलाइन टेस्ट दे सकेगा।
  • लर्नर लाइसेंस ऑनलाइन आवेदन में दोनों ही प्रक्रिया के दौरान आवेदक की फोटो आधार कार्ड से ही ली जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News