राज्य स्तरीय Kick Boxing में उदयपुर का दमदार प्रदर्शन

15 स्वर्ण सहित जीते 26 पदक
 
 | 
Kick Boxing

उदयपुर 6 मई 2024 । सीकर के आदर्श विद्या मंदिर में आज सम्पन्न हुई तीन दिवसीय 5 वी राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग (Kick Boxing) प्रतियोगिता में उदयपुर टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण, 7  रजत व  4 कांस्य पदक के साथ कुल 26  पदक जीते।

जिला सचिव पंकज चौधरी ने बताया कि चार्वी जैन (स्वर्ण), नेत्रा  श्रीमाली (दो स्वर्ण), हिमांगी शाह (दो स्वर्ण), चार्वी  अग्रवाल (दो स्वर्ण), नन्दिनी गुर्जर (एक स्वर्ण), सकीना (एक स्वर्ण), युवराज गुप्ता (एक कांस्य), दिशान खंडेलवाल (दो स्वर्ण), हित वर्मा (दो रजत), ध्रुवराज सिंह राव (दो रजत), अतुल दक (एक स्वर्ण), कनिष्क सिंह अहारी (एक रजत), मनन खंडेलवाल (एक स्वर्ण, एक कांस्य), डिंपल चौधरी (एक रजत), देवांशी जैन (दो स्वर्ण), भावेश चौधरी (एक स्वर्ण), पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर (एक रजत, एक कांस्य) व  गौरव कामरिया (एक कांस्य) पदक जीते। उदयपुर की ओर से गौरव कामरिया ने निर्णायक की भूमिका भी निभाई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News