उदयपुर चित्तोड़ हाइवे पर हादसे में 1 की मौत, 3 घायल

 | 
Accident

Udaipur Times, Accident News: 16 जून 2026 । उदयपुर- चित्तौड़ हाईवे पर घाटा वाला माताजी मंदिर के सामने हाईवे पर आधी रात को एक भीषण हादसा हुआ जिसमें एक कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी हो गई। हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

पुलिस ने बताया कि कार में सवार युवक राजसमंद के रेलमगरा थाना क्षेत्र निवासी गौरव बुनकर पिता राधेश्याम बुनकर जिसकी मौत हो गई है।वही घायलों  का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस परिजनों की ओर से रिपोर्ट के आधार पर शव पोस्टमार्टम करवा रही ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News