Rajsamand:यात्रियों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, 1 की मौत
मोराना रोड पर रामदेवरा यात्रियों से भरा ट्रैक्टर पलटा
| Jul 29, 2025, 12:11 IST
राजसमंद 29 जुलाई 2025 । ज़िले के चारभुजा क्षेत्र के मोराना रोड पर रामदेवरा यात्रियों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पांच श्रद्धालु घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही चारभुजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया।
बताया जा रहा है कि सभी यात्री रामदेवरा दर्शन के लिए निकले थे और मोराना रोड पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों ने भी घायलों की मदद में तत्परता दिखाई और बचाव कार्य में पुलिस का सहयोग किया।
