खेरवाड़ा टोल प्लाजा पर ट्रेलर-कार भिड़ंत में 1 की मौत, 5 घायल

खेरवाड़ा के खांडी ओबरी टोल प्लाजा पर कतार में खड़ी कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर

 | 
accident at kherwara

उदयपुर 28 अगस्त 2025। ज़िले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के खांडी ओबरी टोल प्लाजा पर बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कतार में खड़ी कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।

घटना रात करीब 10 बजे की है। कार चालक टोल टैक्स कटाने के लिए कतार में रुका हुआ था। इसी दौरान पीछे से आया बेकाबू ट्रेलर कार को टक्कर मारते हुए उसे आगे खड़े ट्रक में धकेल दिया। कार दोनों भारी वाहनों के बीच बुरी तरह पिचक गई।

accident at kherwara

इस हादसे में कार की पिछली सीट पर बैठे गुलाब पुत्र नवलराम गुर्जर निवासी सीकर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रमेश पुत्र पप्पू गुर्जर, सुरेश पुत्र बंशीलाल गुर्जर, जयराम पुत्र जगदीश प्रसाद सेन (सभी सीकर निवासी), राहुल पुत्र जीवनराम गुर्जर निवासी कोटपूतली घायल हो गए। इंद्राज पुत्र पप्पूराम गुर्जर को हल्की चोटें आईं।

हादसे के बाद कार में गुलाब गुर्जर का शव करीब आधे घंटे तक फंसा रहा, जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों को पहले खेरवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें एमबी हॉस्पिटल उदयपुर रेफर किया गया। मृतक का शव एमबी हॉस्पिटल की मोर्च्यूरी में रखवाया गया है।

जानकारी के अनुसार सभी यात्री गुजरात के भावनगर में टाइल्स का काम करते थे और अपने घर से भावनगर लौट रहे थे।

#UdaipurNews #RoadAccident #Kherwara #RajasthanNews #TruckAccident #Sika