अंबामाता में तेज़ रफ़्तार कार ने नाश्ते के ठेले को रौंदा, 2 की मौत
उदयपुर 25 जनवरी 2026। शहर के अंबामाता थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े नाश्ते के ठेले को कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ठेला करीब 20 फीट दूर जा गिरा। हादसे में नाश्ता कर रहे दो लोग कार की चपेट में आ गए। इनमें से 2 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
यह हादसा अंबामाता थाने से करीब 150 मीटर की दूरी पर बड़ौदा बैंक के सामने सुबह लगभग 6:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर ठेले से टकराई और पलटती हुई आगे बढ़ गई। टक्कर के तुरंत बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही अंबामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रत्यक्षदर्शी विमल कुमावत ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और सुबह के समय सड़क पर ज्यादा ट्रैफिक भी नहीं था। रोज की तरह सड़क किनारे नाश्ते का ठेला लगा हुआ था, तभी अचानक तेज गति से आई कार ने ठेले को टक्कर मार दी और नाश्ता कर रहे लोगों पर चढ़ गई।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को आशंका है कि कार चालक नशे की हालत में हो सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
#UdaipurTimes #UdaipurTimesNews #UdaipurTimesOfficial #UdaipurNews #RajasthanNews #RoadAccident #HitAndRun #UdaipurAccident #LocalNews #CrimeNews #UdaipurUpdates
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
