Udaipur Times, Rajsamand News: राजसमंद जिले के रेलमगरा-मदारा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।
हादसे में कन्हैया कीर निवासी कीरखेड़ा की मौके पर ही मौत होने की सूचना है। वहीं बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसका उपचार जारी है।
हादसा मदारा स्थित अनिल लोहा भंडार के पास हुआ बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी।
मोटरसाइकिल को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।