कुंभलगढ़ में आकाशीय बिजली से 1 युवक समेत 16 बकरियों की मौत
राजसमंद 5 मई 2026। ज़िले के कुंभलगढ़ क्षेत्र की गजपुर पंचायत में बारिश और ओलावृष्टि के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, बकरियां चरा रहे युवक बारिश से बचने के लिए महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान ग्राम बरडाया स्थित चतरा जी का गुड़ा के सरकारी विद्यालय के पास अचानक आकाशीय बिजली गिर गई।
हादसे में 16 वर्षीय मदन लाल पुत्र फेफरा राम भील निवासी कूड़ा काड़ (गजपुर) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसके साथ मौजूद प्रकाश पुत्र माधु राम भील को हल्की चोटें आई हैं और वह झुलस गया।
बिजली गिरने से मौके पर मौजूद 16 बकरियों की भी मौत हो गई, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
ग्रामीणों में घटना के बाद शोक की लहर है। प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की जा रही है।
#Kumbhalgarh #Rajsamand #RajasthanNews #Rajasthan #Udaipur #Mewar #LightningStrike #WeatherAlert #StormNews #BreakingNews #IndiaNews #RuralIndia #DisasterNews #NatureTragedy #VillageLife #LocalNews #WeatherUpdate #RainAlert #Hailstorm #GoatFarming #LivestockLoss #GroundReport #TrendingNews #InstaNews #NewsUpdate #HindiNews #DailyNews #RegionalNews #ViralNews
