गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, 2 की मौत कई घायल

मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

 | 

उदयपुर 14 अप्रैल 2026। गोगुंदा–पिंडवाड़ा हाईवे पर मालवा चौराहा के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार सवार एक महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार एक महिला और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार मासूम हर्षवर्धन भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल रेफर किया गया।

इसी दौरान हादसे के बाद पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर करीब 20 फीट आगे जाकर पलट गया। ट्रेलर चालक भरत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं ट्रक चालक झुंझार सिंह भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है।

हादसे के कारण उदयपुर से पिंडवाड़ा जाने वाला हाईवे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे यातायात ठप हो गया।

सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम, पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। टीम ने कार में फंसे मृत महिला और युवक के शवों को बाहर निकाला और तीनों गंभीर घायलों को उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया।

पुलिस के अनुसार, तीनों वाहन उदयपुर से पिंडवाड़ा की ओर जा रहे थे। मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

#UdaipurNews #RajasthanNews #RoadAccident #UdaipurAccident #GogundaPindwaraHighway #HighwayAccident #MalwaChauraha #BreakingNews #IndiaNews #TrafficAlert #AccidentNews #RajasthanUpdates

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News