डूंगरपुर के वात्रक एनिकट में डूबने से 4 भाई-बहनों की मौत, 2 को बचाया
Udaipur Times, Dungarpur News: 12 जुलाई 2026। डूंगरपुर जिले के धम्बोला थाना क्षेत्र के लिखी बड़ी गांव में वात्रक एनीकट में डूबने से 3 सगे भाई बहन ओर एक फुफेरी बहन की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 2 को जिंदा बचा लिया गया। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। सभी एक ही गांव और परिवार के थे। चारों शव को सीमलवाड़ा अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया है।
लिखी बड़ी गांव के रहने वाले बाबूसिंह डामोर के बड़ी बेटी हिना (24), बेटा प्रतीक (20), छोटी बेटी इशिता (15), फुफेरी बहन रौनक (20) पुत्री गौतम भाई परमार निवासी पालनपुर, राजवीर पुत्र कोहरा डामोर, जयसिंह पुत्र सुरेश डामोर सभी 6 गांव के सीनियर स्कूल मैदान के पास ही वात्रक एनीकट में नहाने गए थे।
नहाते समय सभी गहराई में चले गए और डूबने लगे। जिस पर सभी चिल्लाते हुए आवाज लगाई लेकिन गहराई ज्यादा होने से डूबने लगे। उनकी आवाज सुनकर पास ही पगडंडी रास्ते से गुजर रहे लोग दौड़कर पहुंचे। लोगो ने बच्चों को बचाने का प्रयास किया। राजवीर ओर जयसिंह दोनो को लोगो ने बचा लिया। लेकिन 3 सगे भाई-बहन ओर फुफेरी बहन डूब गए।
घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। लोगो की मदद से तलाश करते हुए उनके शव को बाहर निकाला। लेकिन डूबने से उनकी मौत हो गई थी। वही घायल बच्चों को सीमलवाड़ा अस्पताल में भर्ती करवाया। जबकि शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस अभी घटना को लेकर जांच कर रही है।
