गोगुन्दा हाईवे पर 5 गाड़िया भिड़ी

घटना से करीब एक घंटे तक यातायात में रही रुकावट ।

 | 
accident

उदयपुर के गोगुन्दा-पिंडवाडा स्थित नयागुडा गाँव के निकट हाईवे पर अल सुबह एक कार के कारण 5 गाड़िया एक दूसरे से टकरा गयी।  हालाँकि इस हादसे में जान माल का ज़्यादा नुकसान नहीं हुआ। 

गोगुन्दा थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह ने बताया की मंगलवार को ट्रोला पलटने की वजह से ट्रैफिक निकालने के लिए हाईवे पर वन वे रखा गया था। वही एक कार चालक द्वारा अपनी कार घूमाने के चक्कर में पीछे आने वाली गाड़िया एक के बाद एक भिड़ गयी जिसकी वजह से पीछे आने वाली गाड़िया पलट गयी। इस घटना मे जनहानि नहीं हुई लेकिन 3 व्यक्तियों को मामूली चोटें लगी जिस पर गोगुन्दा अस्पताल पहुंचा गया।  इस घटना के बाद करीब एक घंटे तक यातायात में रुकावट रही। 

बताया जा रहा है नया गुडा के निकट कार चालक अपनी कार को घुमा रहा था तभी पीछे से आ रहा सूखे चारा से भरा ट्रोला उसे बचाने के चक्कर में पलट गया। इस कारण से पीछे आ रही गाड़िया एक के बाद एक टकरा गयी।  मौके पर आई पुलिस ने यातायात को हटवाने की कोशिश की और घटना स्थल से चोटें आई व्यक्तियों को अस्तपाल पहुँचाया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News