उदयपुर से गुजरात जा रही क्रेटा कार ट्रक से टकराई, 3 की मौत

कार से निकाल कर मोर्चरी में रखवाया

 | 
accident

उदयपुर के परसाद थाना क्षेत्र के बगला घाट में हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों कि मौत हों गई और 2 अन्य लोगों को छोटी मोटी चोट आई हैं।

डिप्टी एसपी राजेंद्र सिंह जैन ने बताया कि रविवार को करीब 1 से 1.30 बजे के बीच हादसा उस वक्त हुआ जब उदयपुर से गुजरात ज़ा रही क्रेटा कार ट्रक में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि 3 लोगों कि मौके पर ही मौत हों गई। वहीं 2 अन्य को छोटी मोटी खरोचे ही आई हैं। जैन ने बताया कि मरने वाले लोगों कि पहचान हीरल देवी, हेरम्भ भाई पटेल और उनकी पत्नी रेजूल देवी के रूप में हुई हैं। मृतको के शवों को कार से निकाल कर मोर्चरी में रखवाया गया हैं और परिजनों को घटना कि जानकारी दे दी गई हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News