ट्रेलर की टक्कर से महिला की मौत
मजदूरी करने के बाद मोटरसाइकिल पर अपने गांव लौट रही थी
| Dec 19, 2022, 18:08 IST
उदयपुर के प्रताप नगर थाना सर्किल में मादड़ी इंडस्ट्री एरिया में सोमवार सुबह ट्रेलर की टक्कर से एक उम्र 50 साल की महिला की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार वारसी गांव निवासी झमकू बाइक अपने बेटे रामलाल मेघवाल के साथ मजदूरी करने के बाद मोटरसाइकिल पर अपने गांव लौट रही थी। कभी मादड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में पीछे से आ रही एक ट्रेलर ट्रक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मारी जिसके चलते मोटरसाइकिल के पीछे बैठी पीड़िता की मौके पर ही मौत हों गई तो वहीं उसके बेटे रामलाल कों हलकी फुलकी चोटे आई। मृतिका के शरीर का पोस्टमार्टम करवा कर घर वालों के हवाले कर दिया।
