चलती स्कूटी बनी आग का गोला, उदयपुर में चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

 | 
Scooter Suddenly Catches Fire on RMV School Road, Udaipur

उदयपुर 26 मई 2026। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र स्थित RMV स्कूल रोड पर मंगलवार को एक स्कूटी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के चलते कुछ देर के लिए सड़क पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी चलाते समय अचानक उसमें से धुआं निकलना शुरू हुआ। इसके बाद कुछ ही क्षणों में स्कूटी में तेज आग भड़क उठी। स्कूटी चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन को सड़क किनारे लगाया और सुरक्षित दूरी पर चला गया।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्कूटी लगभग पूरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक जानकारी में स्कूटी की टंकी से पेट्रोल लीकेज होने की बात सामने आई है, जिससे आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News