सड़क के किनारे कार के साथ खड़े पूर्व पार्षद की कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

हादसे में दोनों कार हुई क्षति ग्रस्त
 | 
accident

उदयपुर 19 मई 2023 । शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र के ओसवाल प्लाजा के सामने एक हादसे में सड़क के किनारे कार के साथ खड़े पूर्व पार्षद की कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे हादसे में दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गई और पीछे से कार लेकर आ रहा कार चालक घायल हो गया।

मौके पर उपस्थित लोगों के अनुसार RJ 27 CJ 4171 नंबर की कार सेवाश्रम से प्रताप नगर की ओर जा रही थी उसी दौरान बीच रास्ते में किसी बाइक वाले को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक अपनी कार को लेकर तेज रफ्तार से प्रताप नगर की ओर भागने लगा जिससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और ओसवाल प्लाजा के सामने पूर्व पार्षद राकेश खोखावत अपनी कार को सड़क के किनारे लगा खड़े थे जिसे पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार पलट गई जिससे कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर एकत्रित हुए लोगों ने पलटी हुई कार को खड़ी कर कार चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News