चायनीज मांझे से शहर के शक्तिनगर में हुआ हादसा

चपेट में आये युवक की गर्दन पर 11 टांके आए 

 | 
chinese manjha

राजस्थान में लोगों को पतंगबाज़ी का बहुत शोक है, लेकिन कभी-कभी शोक ही जान का दुश्मन बन जाता है। उदयपुर में चाइनीज मांझे की रोक के बावजूद भी लापरवाह लोग अपने चंद मिनटो के मनोरंजन के लिए इसे धड़ल्ले से काम में ले रहे हैं। 

शहर के बीच शक्तिनगर और देहलीगेट पर चायनीज मांझे से उलझकर लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। शुक्रवार शाम 7 बजे देहलीगेट पर दो-तीन लोगों के मांझे के लपेटे में आकर घायल होने का मामला सामने आया है। 

बडगाव निवासी कृपाशंकर शर्मा ने बताया की वह शाम 7 बजे गोवेर्धन विलास से बाइक पर बडगाव स्थित घर जा रहा था। देहली गेट के पास से गुज़र रहा था, की अचानक चाइनीज मांझा शरीर पर लिपट गया हटाने का प्रयास किया तो हाथ पर घाव हो गया। इसी तरह से दो अन्य लोग भी मामूली घायल हुए है। 

वहीं शक्तिनगर निवासी पुनीत कटारिया स्कूटी पर अपने घर जा रहा था। इसी बीच चायनीज मांझा गले से लिपट गया। जिससे गर्दन में गहरा घाव हो गया। लोगों ने उसे एमबी अस्पताल पहुचाया,जहां युवक की गर्दन पर 11 टांके लगाए गये। फ़िलहाल युवक की स्थिति खतरे से बाहर है। पुनीत ने बताया की वह समय रहते नही रुकता तो जान भी जा सकती थी।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News