Rajsamand:आमेट मेले में करंट हादसा, युवक की मौत
आइसक्रीम स्टाल पर लाईट लेने के दौरान करंट की चपेट में आ गया
राजसमंद 17 सितंबर 2025। ज़िले के आमेट से एक दुखद खबर सामने आई है। सांस्कृतिक मेले के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है। आमेट में आयोजित पांच दिवसीय सांस्कृतिक मेले में रात के समय एक युवक करंट लगने से अपनी जान गंवा बैठा।
जानकारी के अनुसार, मृतक संतोष गुर्जर अपने देव दरबार आइसक्रीम स्टाल पर लाईट लेने के दौरान करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
संतोष गुर्जर भीलवाड़ा जिले के गुरला गांव के रहने वाले थे। यह मेला आमेट पालिका द्वारा आयोजित किया गया था और कल ही शुरू हुआ था। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा शोक और चिंता का माहौल है।
#Rajsamand #Amet #RajasthanNews #BreakingNews #CulturalFair #AccidentNews #UdaipurTimes
