फतहसागर में मिला एक और शव, दोनों महिलाए डूंगरपुर की

दोनों महिलाए डूंगरपुर के मिनाक्षी कॉलेज से संबंधित है

 | 
another woman found in fatahsagar

उदयपुर 25 फ़रवरी 2025। शहर के फतेहसागर झील से सुबह एक महिला का शव मिलने के बाद शाम तक एक और शव युवती का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया है। कुछ समय पहले इसी स्थान पर एक महिला का शव तैरता हुआ मिला था, और अब एक युवती का शव मिलने से मामले ने तूल पकड़ लिया है।  

सुबह मिली महिला की पहचान सविता परमार निवासी बिछीवाड़ा ज़िला डूंगरपुर के रूप में हुई जबकि शाम को मिली युवती की लाश की पहचान भी डूंगरपुर निवासी ही बताया जा रहा है। दोनों महिलाए डूंगरपुर के मिनाक्षी कॉलेज से संबंधित है।  मृतक सविता परमार जहाँ कॉलेज की मैनेजमेंट से जुडी हुई है वहीँ मृतक युवती भी उसी कॉलेज की स्टूडेन्ट है। 

अंबामाता थाना के सज्जन सिंह ने बताया कि उक्त दोनों महिलाओ की गुमशुदगी रिपोर्ट उसके परिजनो उदयपुर के सूरजपोल थाने में 23 फ़रवरी 2025 को दर्ज करवा रखी है। मृतका सविता परमार घर से किसी अन्य महिला को चाबी देने के बहाने से निकली थी।  

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका सविता परमार की बेटी की तबियत बिगड़ गई थी जिससे उनकी मौत हो गई थी उसकी वजह से मृतका सविता परमार सदमे में थी। वहीँ अन्य मृतक युवती जिनकी लाश शाम को मिली वह युवती मृतका सविता परमार के कॉलेज की स्टूडेंट भी थी और उसकी बेटी की दोस्त भी थी। 

पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  आपको बता दे की मृतका सविता परमार का पोस्टमार्टम आज दिन में हो चूका है वहीँ दूसरी युवती की लाश का पोस्टमार्टम कल होगा। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।        

इधर, दिन में घटना की सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग, उदयपुर की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोर विपुल चौधरी, रवि शर्मा, महेंद्र सिंह मसानी, कैलाश गमेती और वाहन चालक कैलाश मेनारिया ने झील से शव को बाहर निकाला और अंबामाता थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।  

झील में लगातार शव मिलने की घटनाओं से शहरवासियों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई साजिश छिपी है।