उदयपुर में ऑटो और कार में लगी आग, दोनों वाहन जलकर खाक

 | 
Fire in Auto and Car in Udaipur

 

Udaipur Times, Udaipur News:  उदयपुर शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में रविवार अलसुबह सड़क पर खड़े दो वाहनों में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक ऑटो और एक कार पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, घटना नेहरू बाजार के नाडाखाड़ा इलाके में रविवार सुबह करीब 3:30 बजे हुई। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने वाहनों में आग लगी देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जल चुके थे।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह स्पष्ट नहीं है कि आग दुर्घटनावश लगी या किसी ने जानबूझकर लगाई। वहीं, स्थानीय दुकानदारों ने बदमाशों द्वारा आग लगाए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News