बांसवाड़ा: स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से 4 छात्राए घायल
बांसवाड़ा 5 मई 2026। ज़िले के घाटोल ब्लॉक में अमरथून स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को एक कक्षा में बच्चे पढ़ रहे थे तब छत का प्लास्टर आ गिरा। इससे 4 छात्राएं घायल हो गईं।
जानकारी के अनुसार हादसा ग्यारहवीं विज्ञान के क्लास रूम में हुआ। प्लास्टर तीन छात्राओं पर गिरा जिससे तीनों को पीठ, हाथ आदि हिस्सों पर चोटें आईं। गनीमत रही कि प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा किसी छात्रा के सिर पर नहीं गिरा। इससे बड़ा हादसा टल गया। प्लास्टर गिरने से धमाके जैसी आवाज आई तो विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। गांव में सूचना फैली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। बता दें कि नामांकन के आधार पर घाटोल ब्लॉक में यह सबसे बड़े स्कूलों में शामिल है।
यह हुआ घटनाक्रम
सुबह करीब सवा नौ बजे जब 11वीं कक्षा विज्ञान संकाय में साथ बच्चे बैठे थे। तभी अचानक कक्ष की छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया। इससे नीचे टेबलों पर मलबा गिरा और यह बैठी चडला निवासी पूजा पुत्री रमेश ,काली कुमारी, शारदा कुमारी और एक अन्य छात्रा प्लास्टर गिरने से चोटिल हो गई। जानकारी पर संस्था प्रधान अरुण व्यास ने जख्मी छात्राओं को अस्पताल भेजा और उच्चधिकारियों को सूचना दी । बाद में अधिकारियों की दौड़ भाग शुरू हो गई।

काफी हुए प्रयास पर..
अमरथून के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्कूल भवन की जर्जरता को अनेकों ज्ञापन, प्रार्थना पत्र, सर्वे, सूचनाऐं भिजवाने के बाद भी मरम्मत बज़ट आवंटन नहीं हुआ और हालात जस के ता रहे। नतीजे में यह घटना सामने आई।
SDM भी पहुंचे, तत्काल दिखाई संजीदगी

उल्लेखनीय यह कि हादसे वाले कमरे की छत में चाइना मौजिक ओर मरम्मत कार्य हाल ही समसा ने कराया था। उसके बाद यह मामला हुआ तो सूचना पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार रावल, सीबीईओ केशवचंद्र बामणिया, अति. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विक्रम सिंह पहुंचे। फिर उनकी सूचना पर डीईओ जयदीप पुरोहित, एसडीएम मनसुख डामोर, तहसीलदार हाबुलाल और पटवारी, गिरदावर भी पहुंचे। अधिकारियों ने तत्काल विशेषज्ञों को बुलाकर भवन मरम्मत दस नए कक्षा कक्ष निर्माण और प्रयोगशालाएं के नवनिर्माण प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए।
#Banswara #RajasthanNews #SchoolSafety #EducationIndia #BreakingNews #Ghataol #Amarthun #LocalNewsRajasthan #StudentSafety #InfrastructureCrisis
