अज्ञात वाहन की चपेट में आये भालू की मौत

चीरवा टनल के पास हुई घटना

 | 
bhaloo death

उदयपुर 13 दिसंबर 2023। मंगलवार रात चीरवा टनल के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक भालू की मौत हो गई। भालू के अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल होने की सूचना वन विभाग एवं एनिमल एड को दी गई परंतु दोनों ही विभागों के द्वारा कोई भी रिस्पांस नहीं मिलने पर स्थानीय लोग अपना घर गौशाला पानेरियो की मादडी के  कार्यकर्ताओं को दी। 

अपना घर गौशाला पानेरियो की मादडी के कार्यकर्ता तत्काल मौके के लिए अपनी प्राइवेट वाहन से रवाना हुए और मौके पर जाकर देखा तो भालू की मृत्यु हो चुकी थी। परंतु अपना घर गौशाला के कार्यकर्ता हरीश मेनारिया, मयूर मेनारिया, विजय मेनारिया, महेंद्र मेनारिया, मुरली मेनारिया, हार्दिक मेनारिया आदि ने अपना कर्तव्य निभाते हुए उन्होंने फूलों की घाटी वन विभाग चौकी को सूचना दी। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News