भूपालपुरा में शॉर्ट सर्किट से कार में आग
हादसे में कोई जनहानि नहीं लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक
उदयपुर 29 सितंबर 2025। बीते कल देर रात भूपालपुरा चौकी के पास मंदिर के बाहर बड़ा हादसा हो गया। रात करीब 12:30 बजे थ्री फेस ओपन लाइन में विस्फोट हुआ, जिससे तार टूटकर नीचे गिर गया और वहां खड़ी कार पर आ गिरा।तार गिरते ही कार में आग लग गई।
यह कार भूपालपुरा निवासी कमल की बताई जा रही है, जो देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास के खंभे पर शॉर्ट सर्किट होने से तार टूटा और नीचे कार पर गिर गया। घटना के समय अचानक धमाका हुआ और आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को सूचना दी।
फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। बिजली विभाग ने भी लाइन को बंद कर स्थिति नियंत्रित की।
हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस और बिजली विभाग घटना की जांच कर रहे हैं।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
