मिट्टी के ढेर से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत
Udaipur Times, Accident News: 14 जुलाई 2026। उदयपुर जिले के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 6 बजे बलीचा स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल के पास हुआ। Accident News
पुलिस के अनुसार हाईवे पर निर्माण कार्य के चलते सड़क पर मिट्टी के ढेर पड़े थे। इन्हीं ढेरों से टकराने के बाद युवक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। Accident News
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान पलसिया, खेरवाड़ा निवासी निशित मीणा के रूप में हुई है। उसके कंधे पर मिले बैग से आधार कार्ड और एक फोटो बरामद हुए हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनकी मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। Accident News
पुलिस का कहना है कि यदि युवक ने हेलमेट पहना होता तो संभवतः उसकी जान बच सकती थी, क्योंकि हादसे में उसके सिर पर ही गंभीर चोट लगी थी। मामले की जांच जारी है। Accident News
