उदयपुर मे सड़क किनारे खड़ी बाइक पूरी तरह जलकर खाक

 | 
Fire in Bike

 

Udaipur Times, Udaipur News:  उदयपुर शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह सड़क पर खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के घरों से लोग बाहर निकल आए।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे बाइक से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी।

आग लगने का कारण फिलहाल सामने नहीं आया है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News