बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
उदयपुर 17 मार्च 2026 । ज़िले में बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बावलवाड़ा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी।
थानाधिकारी गणपत सिंह के अनुसार रतलाम-खरूंपज नेशनल हाईवे-927A पर बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक करीब 20 फीट दूर सड़क पर जा गिरे, जिससे उनके सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की पहचान मगरा निवासी कमलेश (40) पुत्र रामलाल भगोरा और राहुल (18) पुत्र कमजी भगोरा के रूप में हुई। दोनों को डूंगरपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से गरनवास गांव से अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
#RoadAccident #Udaipur #RajasthanNews #AccidentNews #RoadSafety #Accident
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
