खेरवाड़ा में कार-बाइक टक्कर में बाइक सवार की मौत

गोदावरी मार्ग स्थित संगम कॉम्प्लेक्स के पास हुए हादसे में चार घायल भी हुए है

 | 
accident

उदयपुर 21 फ़रवरी 2025। ज़िले के खेरवाड़ा कस्बे में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक प्रदीप पुत्र ईश्वर सिंह सिसोदिया निवासी पहाड़ा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।  

यह हादसा गोदावरी मार्ग स्थित संगम कॉम्प्लेक्स के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक चालक करीब 20 फीट दूर उछलकर गिरा।

खेरवाड़ा थाने के हेड कांस्टेबल राकेश कुमार ने बताया कि बाइक पर चार युवक सवार थे, जो हादसे का शिकार हो गए। कार चालक राकेश प्रजापत, निवासी खेडब्रह्मा, गुजरात भी घायल हुआ है। मृतक प्रदीप मजदूरी करता था।  

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खेरवाड़ा सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें डूंगरपुर रेफर कर दिया गया । पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और उनके आने के बद शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News