उदयपुर की फतेहसागर झील में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

नागरिक सुरक्षा विभाग ने किया रेस्क्यू
 | 
Body Found in Fatehsagar lake

 

Udaipur Times, Accident News: 15 जुलाई 2026। उदयपुर के फतेहसागर झील में बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की रेस्क्यू टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर अंबामाता थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार, शव मिलने की सूचना पर राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग के उप नियंत्रक दीपेंद्र सिंह के निर्देश पर रेस्क्यू टीम को तुरंत रवाना किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को सुरक्षित बाहर निकाला।

रेस्क्यू अभियान में गोताखोर विजय नकवाल, गौरव बागोरा, कैलाश गमेती तथा चालक मुकेश सहित नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम मौजूद रही।

अंबामाता थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News