उदयपुर के अमरचंदिया तालाब में डूबे युवक का 43 घंटे बाद मिला शव
Udaipur Times, Accident News: उदयपुर के गोगुंदा थाना क्षेत्र के अमरचंदिया तालाब में रविवार सांय 4 बजे चुन्नीलाल नामक व्यक्ति पानी में डूब गया। गांव वालों ने 20 घंटे तक तक प्रयास किये परंतु कोई सफलता हाथ नहीं लगी। Accident News
इसकी सूचना अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्रीमान दीपेंद्र सिंह राठौड़ राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग के उप नियंत्रक को दी गई। दीपेंद्र सिंह राठौड़ के आदेश पर तत्काल टीम का गठन टीम को मौके के लिए रवाना किया टीम मौके पर पहुंची। Accident News
प्रत्यक्ष दर्शी व्यक्ति ने जगह गलत बताने के कारण सिविल डिफेंस ने मशक़त करते हुए मंगलवार को प्रातः 11 बजे शव को ढूंढ निकाल पुलिस थाना गोगुंदा को सुपुर्द किया। Accident News
टीम में बोट ऑपरेटर कैलाश मेनारिया, गोताखोर विपुल चोधरी, विजय नकवाल, गोरव बागोरा, भवानी शंकर वाल्मीकि, रवि शर्मा, वाहन चालक प्रकाश राठौड़, मुकेश सेन आदि मौजूद रहे। मृतक की पहचान कठार काली मंगरी निवासी 35 वर्षीय चुन्नीलाल पिता खमणा जी गमेती के रूप में हुई। Accident News
